up kal ka mausam 27 may Weather Update Stormy winds and rain alert issued in the next 48 hours यूपी कल का मौसम 27 मई: 48 घंटों में तेज तपिश से झुलस रहे जिलों में तूफानी हवा-बारिश का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी कल का मौसम 27 मई: 48 घंटों में तेज तपिश से झुलस रहे जिलों में तूफानी हवा-बारिश का अलर्ट

up kal ka mausam 27 may: अब अगले 48 घंटों में तेज तपिश से झुलस रहे जिलों में तूफानी हवा के साथ कहर बरपा सकता है। इसके साथ ही आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Tue, 26 May 2026 08:45 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी कल का मौसम 27 मई: 48 घंटों में तेज तपिश से झुलस रहे जिलों में तूफानी हवा-बारिश का अलर्ट

UP K al ka mausam 27 may: मौसम के दो रंग यूपी में दिख रहे हैं। पूरब में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया तो दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में आसमान से आग बरस रही है। सीतापुर और गोंडा में सोमवार रात आफत बनकर आई आंधी के चलते हुए हादसों में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। दोपहर में बुंदेलखंड का बांदा का परा 47 के पार चला गया। अब अगले 48 घंटों में तेज तपिश से झुलस रहे जिलों में एक पश्चिमी विक्षोभ तूफानी हवा के साथ कहर बरपा सकता है। इसके साथ ही आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बीते 24 घंटों के दौरान गोरखपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आई आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। कई जिलों में कहर बरपा। कुछ जिलों में सौ की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें इस तूफान के कारण घंटों लेट हो गईं। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।

बांदा में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दूसरी ओर मंगलवार को बांदा में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उरई में 45.8, झांसी में 45.5 और आगरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मंगलवार को अमरोहा 45 डिग्री तापमान के साथ मंडल का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि संभल में पारा 43.7 और मुरादाबाद-रामपुर में 41-42 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रयागराज प्रदेश में चौथा सबसे गर्म जिला रहा

नौतपा के प्रभाव से सुबह सात बजे से ही सूरज के तीखे तेवर लोगों को झुलसा रहे हैं, जिससे दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर जाता है। प्रयागराज प्रदेश में चौथा सबसे गर्म जिला रहा। सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दो दिन बाद आठ डिग्री तक गिर सकता है पारा

मौसम की यह उठा पटक अजीब है। आईएमडी लखनऊ के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर यूपी में 28 मई से दिखने लगेगा। इस दौरान आंधी-बारिश से तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इस विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश में व्यापक होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम: तपती गर्मी से राहत के आसार, बुधवार को इन इलाकों में होगी बारिश

भीषण तपिश आंधी की वजह बनी

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। इधर यूपी में भीषण तपिश की वजह से गर्म हवा तेजी से ऊपर उठने लगीं। उधर से आ रही नम और ठंडी पछुआ हवा से टकराव के कारण एक ट्रफ बना जिससे आंधी बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट, पिछड़ा वर्ग आयोग ने बताया कब तक दे पाएगा रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:यूपी में जून माह के फ्री राशन बंटने की आ गई डेट, जान लें कब से शुरू होगा वितरण
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।