Bihar Weather Today: 40 के पार जाएगा पारा, 2 दिनों बाद राहत के आसार; IMD की रिपोर्ट में और क्या?
बिहार के कई जिले अब हीट वेव की चपेट में आने लगे हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान मौसम विभाग(IMD) की रिपोर्ट में लगाया गया है।

Bihar Weather Today: बिहार में अप्रैल महीने में ही गर्मी झुलसा रही है। आज राज्य के कुछ जिलों में तापमान(पारा) 40 डिग्री के पार जा सकता है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान मौसम विभाग(IMD) की रिपोर्ट में लगाया गया है। सूबे के कई जिले अब हीट वेव की चपेट में आने लगे हैं। इस सीजन में पहली बार बिहार के दो जिलों में हीट वेव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) व नालंदा में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री से अधिक रहने से मौसम विज्ञान केंद्र ने हीट वेव घोषित किया। 23 अप्रैल से राज्य में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। इस वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। आज सूर्योदय का वक्त 05:24 AM बजे जबकि सूर्यास्त शाम 06:20 PM बजे होने का अनुमान लगाया गया है। नमी का स्तर 17 % और वायुमंडलीय दबाव 1003 के स्तर पर है।
सोमवार को मोतिहारी का अधिकतम पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि नालंदा में 42.1 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान के सामान्य से काफी ऊपर बने रहने के कारण विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राज्य के 11 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। रोहतास का डेहरी क्षेत्र सबसे अधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। शुष्क हवाओं के प्रभाव के बीच 22 तक राज्य में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है। हालांकि 23 अप्रैल से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
पटना में इस सीजन में पहली बार अधिकतम पारा 40 डिग्री तक पहुंचा। लोगों ने दिनभर तेज गर्मी का सामना किया। दरअसल, अभी शुष्क पछुआ हवाएं राज्य के अधिकांश जिलों में प्रभावी हैं, जिसे कारण तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। पटना में भी आंशिक राहत की उम्मीद है। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ की मजबूती और कमजोरी पर निर्भर करेगा।
इन जगहों पर 40 डिग्री या इससे ऊपर रहे पारा
पटना 40 डिग्री, गयाजी 42.4 डिग्री, डेहरी (रोहतास) 43.2 डिग्री, मोतिहारी 40 डिग्री, शेखपुरा 41.6 डिग्री, डुमरांव (बक्सर) 42.5 डिग्री, राजगीर 42.1 डिग्री, भभुआ 43 डिग्री, अरवल 40.9 डिग्री, एवं जिरादेई (सिवान) 40.7 प्रतिशत
21 फीसदी तक पहुंच गई है आर्द्रता
शुष्क हवाओं के प्रवाह को इसी बात से समझा जा सकता है कि सूबे में शाम साढ़े पांच बजे तक आर्द्रता 12 प्रतिशत तक पहुंच गई है। सोमवार को अरवल में 12 प्रतिशत, पटना में 32 प्रतिशत, राजगीर में 21 प्रतिशत आर्द्रता रही।
अन्य शहरों में तापमान की स्थिति
शहर अधिकतम
भागलपुर 37.5
पूर्णिया 34.8
मुजफ्फरपुर 36
वाल्मीकिनगर 39.2




साइन इन