UP Government will take care of reservation in outsourcing recruitments. What else did CM Yogi say at BJP-RSS meeting? आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण का पूरा ख्याल रखेगी UP सरकार, BJP-RSS बैठक में और क्या बोले योगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण का पूरा ख्याल रखेगी UP सरकार, BJP-RSS बैठक में और क्या बोले योगी

आउटसोर्सिंग से होने वाली भर्तियों में भी सरकार आरक्षण का पूरा ख्याल रखेगी।  मुख्यमंत्री आवास पर हुई BJP-RSS की मीटिंग में योगी आदित्यनाथ ने यें बातें कहीं। इस मीटिंग कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

Fri, 20 March 2026 11:20 PMDeep Pandey लखनऊ, हिन्दुस्तान
share
आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण का पूरा ख्याल रखेगी UP सरकार, BJP-RSS बैठक में और क्या बोले योगी

UP NEWS: उत्तर प्रदेश में आउटसोर्सिंग से होने वाली भर्तियों में भी सरकार आरक्षण का पूरा ख्याल रखेगी। मुख्यमंत्री ने यह बात संघ और भाजपा की शुक्रवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास में हुई समन्वय बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि इस पर कड़ी नजर रखी जाए। बैठक में जिला स्तर पर सुनवाई न होने का मुद्दा उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तर की शिकायतें यहां नहीं आनी चाहिए। जिले में समन्वय हो, संगठन से जुड़े लोगों की शिकायतें जिले के अधिकारी सुनें और दूर करें। इसके निर्देश दिए गए हैं। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच भाजपा कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश की नई टीम, क्षेत्रीय अध्यक्ष, आयोग-निगम, बोर्ड सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार शुक्रवार को लखनऊ में थे। संघ के पदाधिकारियों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र पर बैठक की। इसमें समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर समन्वय की बैठकें हुईं। इसमें हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में की गई समन्वय बैठकों में सामने आए विषय भी शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी के आवास पर यूपी BJP की हाईलेवल मीटिंग, RSS के सह सरकार्यवाह अरुण भी मौजूद

विपक्ष को न फैलाने दें कोई भ्रम

बैठक में जिले में भ्रष्टाचार से जुड़े कुछ मामले और अधिकारियों की उसमें संलिप्ततता की शिकायत भी मुख्यमंत्री से की गई। वहीं संगठन की ओर से आरक्षण को लेकर भी फीडबैक दिया गया। कहा कि आउटसोर्सिंग की भर्तियों में भी इसका ध्यान रखा जाए कि कहीं सीमा का उल्लंघन न हो रहा हो। इस पर सीएम ने इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही। यह भी कहा गया कि संघ और भाजपा के संगठन इस बात का भी पूरा ख्याल रखें कि विपक्ष जनता के बीच कोई भ्रम न फैलाए। सीएम ने कहा कि जिला स्तरीय समस्याएं लखनऊ तक नहीं आनी चाहिए। समस्या दूर न होने पर प्रभारी मंत्री के जरिए वो बात शासन और सरकार तक आए ताकि उसका निस्तारण कराया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिक्षकों के हित में योगी सरकार का बड़ा फैसला, अफसरों ने ऐसा किया तो महंगा पड़ेगा

भाजपा की नई टीम, आयोगों के खाली पद भरे जाने पर चर्चा

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आयोग-निगम, बोर्ड के खाली पदों को भरे जाने के साथ ही प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन को लेकर भी चर्चा होने की खबर है। मनोनीत पार्षदों के बाद अब इन पदों को भी जल्द भरा जाएगा। वहीं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्षों में भी बदलाव होना है। प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार भी होना है। इसके लेकर भी बातचीत शुरू हो गई है। इसके साथ ही पुलिस भर्ती और सातवीं की परीक्षा में जाति विशेष के नाम से उठे विवाद सहित अन्य विषयों पर बातचीत हुई। पंचायत चुनाव पर कोर्ट के रुख और संभावित तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की खबर है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, क्षेत्र प्रचारक अनिल सिंह व महेंद्र कुमार मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में नेगेटिव बैलेंस में कटी बिजली के बाद क्यों रिचार्ज नहीं? घर-घर अभियान शुरू
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।