UP BJP meeting at CM Yogi residence, RSS co-general secretary Arun is present, Yogi cabinet expansion discussion also सीएम योगी के आवास पर यूपी बीजेपी की हाईलेवल मीटिंग, RSS के सह सरकार्यवाह अरुण भी मौजूद हैं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी के आवास पर यूपी बीजेपी की हाईलेवल मीटिंग, RSS के सह सरकार्यवाह अरुण भी मौजूद हैं

सीएम योगी के आवास पर यूपी बीजेपी की हाईलेवल मीटिंग चल रही है। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार विशेष रूप से शामिल है। इस बैठक में कैबिनेट विस्तार समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन की चर्चा है। 

Fri, 20 March 2026 08:12 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सीएम योगी के आवास पर यूपी बीजेपी की हाईलेवल मीटिंग, RSS के सह सरकार्यवाह अरुण भी मौजूद हैं

UP News: उत्तर प्रदेश में भाजपा की कोर कमेटी की हाईलेवल बैठक मुख्यमंत्री आवास पर चल रही है। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार विशेष रूप से शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी इस बैठक में मौजूद है। इसके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लिया है। इस बैठक में कई बड़े और अहम मुद्दों पर गहन चर्चा होने की उम्मीद है, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार सबसे प्रमुख माना जा रहा है।

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आयोग-निगम, बोर्ड के खाली पदों को भरे जाने के साथ ही प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन को लेकर भी चर्चा होने की खबर है। मनोनीत पार्षदों के बाद अब इन पदों को भी जल्द भरा जाएगा। वहीं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्षों में भी बदलाव होना है। प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार भी होना है। इसके लेकर भी बातचीत शुरू हो गई है। इसके साथ ही पुलिस भर्ती और सातवीं की परीक्षा में जाति विशेष के नाम से उठे विवाद सहित अन्य विषयों पर बातचीत हुई। पंचायत चुनाव पर कोर्ट के रुख और संभावित तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की खबर है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, क्षेत्र प्रचारक अनिल सिंह व महेंद्र कुमार मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिक्षकों के हित में योगी सरकार का बड़ा फैसला, अफसरों ने ऐसा किया तो महंगा पड़ेगा

संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार शुक्रवार को लखनऊ में थे। संघ के पदाधिकारियों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र पर बैठक की। इसमें समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर समन्वय की बैठकें हुईं। इसमें हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में की गई समन्वय बैठकों में सामने आए विषय भी शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 साल बाद होगी यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा, नोटिफिकेशन में क्या खास; पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें:UP में नेगेटिव बैलेंस में कटी बिजली के बाद क्यों रिचार्ज नहीं? घर-घर अभियान शुरू
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।