up government will give discount on investment in home stay and heritage property minister gave information यूपी में होम स्टे और हेरीटेज प्रॉपर्टी में निवेश पर छूट देगी सरकार, मंत्री ने दी जानकारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में होम स्टे और हेरीटेज प्रॉपर्टी में निवेश पर छूट देगी सरकार, मंत्री ने दी जानकारी

पर्यटन मंत्री ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास के प्लान की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक हजार करोड़ रुपये की योजना से प्रदेश के धार्मिक स्थलों का विकास होगा। उन्होंने उद्यमियों से पर्यटन के क्षेत्र में निवेश का आह्वान किया। 5 कमरों वाले होम स्टे के पंजीकरण पर 25 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है।

Mon, 16 June 2025 07:45 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, आगरा
share
यूपी में होम स्टे और हेरीटेज प्रॉपर्टी में निवेश पर छूट देगी सरकार, मंत्री ने दी जानकारी

आगरा में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के दो दिवसीय बिजनेस समिट का समापन रविवार को ताज रोड स्थित होटल में हुआ। समापन समारोह में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद प्रभारी जयवीर सिंह ने उद्यमियों से पर्यटन के क्षेत्र में निवेश का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पांच कमरों वाले होम स्टे के पंजीकरण पर 25 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। महिलाओं और एससी/एसटी वर्ग के लिए यह सब्सिडी 35 फीसदी है। हेरीटेज प्रॉपर्टी में निवेश पर भी इंसेंटिव मिलेगा।

इसके साथ ही पर्यटन मंत्री ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास के प्लान की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक हजार करोड़ रुपये की योजना से प्रदेश के धार्मिक स्थलों का विकास होगा। कोठी मीना बाजार में बन रहा शिवाजी म्यूजियम दिसंबर तक पूरा कर हैंडओवर कर दिया जाएगा। बटेश्वर के विकास के लिए 76 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हुई है, जिससे कॉरिडोर बनेगा। कैलाश मंदिर का भी पुनर्विकास होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंतिम संस्कार से पहले सिंदूरदान, होने वाली पत्नी की मौत के बाद पूरे किए अरमान

उद्योग संवाद नामक पत्रिका का विमोचन किया गया। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने व्यापारियों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उ.प्र. लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कुटीर उद्योगों को भारत की आर्थिक रीढ़ बताया। विनय अग्रवाल ने जीएसटी की कमियों को दूर करने की मांग की। उन्होंने नूरी दरवाजा के भवन जहां भगत सिंह के ठहरे थे उसको हेरीटेज बिल्डिंग के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। पेठा और आलू आधारित उद्योगों के लिए और योजनाएं लाने की मांग भी उठाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशन कार्ड विहीन परिवारों को बड़ी राहत, अब आसानी से पा सकेंगे योजनाओं का लाभ

इनको दिया गया उद्यम पुरस्कार

कार्यक्रम में पेठा व्यवसायी राजेश अग्रवाल और अमित गोयल, चांदी व्यवसायी नितेश अग्रवाल, मार्बल व्यवसायी राजीव जयराम, संदीप अग्रवाल और सुनील को उद्यम पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नवीन जैन, दिगंबर सिंह धाकरे, रितेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रीनेश मित्तल आदि रहे। आयोजक संस्था के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने उद्यमियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।