sindoordaan before last rites fiance fulfilled desires after the death of his would be wife मर चुकी युवती से शादी रचाई, मंगेतर ने पूरा किया दुल्हन बनाने का वादा; रस्मों के दौरान रोते रहे परिजन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मर चुकी युवती से शादी रचाई, मंगेतर ने पूरा किया दुल्हन बनाने का वादा; रस्मों के दौरान रोते रहे परिजन

5 महीने बाद शादी होनी थी, लेकिन विवाह के बंधन में बंधने से पहले ही युवती की सांसों की डोर टूट गई। होने वाली पत्नी को इस तरह रुखसत होते देख मंगेतर की दुनिया उजड़ गई। इसके बाद उसने जो फैसला लिया, उससे हर कोई हैरत में पड़ गया।

Mon, 16 June 2025 07:13 AMAjay Singh संवाददाता, महाराजगंज
share
मर चुकी युवती से शादी रचाई, मंगेतर ने पूरा किया दुल्हन बनाने का वादा; रस्मों के दौरान रोते रहे परिजन

यूपी के महाराजगंज में एक युवक ने मर चुकी युवती से शादी रचाई। अंतिम संस्कार से पहले सिंदूरदान सहित शादी की अन्य रस्में पूरी की गईं। इस दौरान युवती के परिवारीजन लगातार रोते-बिलखते रहे। इस घटना को जिसने भी देखा या सुना उसकी आंखें नम हो गईं। अब घरों से लेकर सोशल मीडिया तक इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, महराजगंज में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी शव के साथ शादी हुई।

महराजगंज के इस युवक और युवती की शादी तय थी। सगाई के बाद दोनों की आंखों में ढेरों अरमान पल रहे थे। पांच महीने बाद शादी होनी थी, लेकिन विवाह के बंधन में बंधने से पहले ही युवती की सांसों की डोर टूट गई। जो युवती उसकी पत्नी होने वाली थी उसको इस तरह रुखसत होते देख मंगेतर सन्नी की दुनिया ही उजड़ गई। फिर उसने जो फैसला लिया, उससे हर कोई हैरत में पड़ गया। सन्नी ने कहा कि उसने उसे दुल्हन बनाने का वादा किया था। युवती के जीते जो अरमान पूरे न हुए, मरने के बाद उन्हें पूरा करने की इच्छा सन्नी ने जताई। परिजनों की रजामंदी लेकर अंतिम संस्कार से पहले उसने युवती का सिंदूरदान किया और उससे शादी रचाई।

निचलौल कस्बे के रहने वाले पारस की पुत्री प्रियंका (उम्र 22 वर्ष) की शादी कस्बे के ही युवक सन्नी मद्धेशिया से कुछ महीने पहले तय हुई थी। सगाई के बाद नवंबर में शादी की तिथि भी तय हो गई थी। अचानक संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिलने से पहले ही छिन गई पुलिस की वर्दी, नियुक्ति पत्र को नहीं बुलाए गए 93 युवक

लड़की पक्ष की अनुमति से निभाई गई रस्म

रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव उसके आवास पर लाया गया। दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हुए। इस बीच मंगेतर सन्नी ने युवती की मृत देह से ही विवाह की इच्छा जताई। परिजनों की सहमति पर सिंदूरदान कर शादी की रस्म पूरी की। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि युवती की मौत अज्ञात कारणों से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरआरबी चेयरमैन के पूर्व निजी सचिव पर गैंगस्टर, गिरफ्तारी की तैयारी

मैरेज हाउस-टेंट हो चुके थे बुक

वर और वधू पक्ष की शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। मैरेज हाउस से लेकर टेंट और बारात जाने के लिए गाड़ियों तक की बुकिंग हो चुकी थी। इस बीच अचानक हुए घटनाक्रम से दोनों घरों में मातम छा गया। दोनों परिवारों के अरमान अधूरे रह गए। शनिवार की रात प्रियंका अपने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में संदिग्ध हाल में मृत पाई गई। हालांकि, परिजन उसे अस्पातल ले गए, लेकिन सांसें थम चुकी थीं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।