शौचालय के ऊपर बिना कपड़ों के मिला युवक का शव, हाथ में था कंडोम का पैकेट
यूपी के गोरखपुर में युवकी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तब तक इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की हालत के कारण अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी फैलीं।

यूपी के गोरखपुर में युवकी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तब तक इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की हालत के कारण अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी फैलीं। बताया जा रहा है कि गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार में गुरुवार सुबह शौचालय के टीनशेड के ऊपर नग्न अवस्था में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के बदन पर कोई कपड़ा नहीं था और हाथ में कंडोम का पैकेट था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दिया है।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से करीब 20 मीटर दूर स्थित राजेन्द्र यादव की आटा चक्की के पीछे बने शौचालय के ऊपर टीन शेड पर लगभग 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सुबह चक्की मालिक के बेटे रामप्रताप यादव उर्फ साहब शौचालय की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर टीनशेड पर पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। शव पूरी तरह नग्न अवस्था में था और युवक के हाथ में कंडोम का पैकेट भी मिला। इस स्थिति को देखकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
लोगों का कहना है कि घटना कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश पुरी, क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज सिंह और प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जमा करने शुरू किया।
डॉग स्क्वायड की ली गई मदद
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है।
25 मीटर दूर मिला कपड़ा
घटनास्थल से करीब 25 मीटर दूर एक गुल्लर के पेड़ के पास बने छेद में जींस पैंट और टी-शर्ट बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि ये कपड़े मृतक के हो सकते हैं फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि कपड़ों को भी बतौर साक्ष्य जमा किया गया है। साथ ही पेड़ के आस-पास भी जांच की जा रही है। संभावना है कि यहां मौत के बाद उसका शव शौचालय के ऊपर फेंका गया हो।
पुलिस को अभी जानकारी नहीं है कि ये हत्या, आत्महत्या या हादसा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आगे की जानकारी साफ होगी। तब तक शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।




साइन इन