UP Gorakhpur Cyber Crime With SBI Bank manager got profit offer in Share Market SBI बैंक मैनेजर से साइबर ठगी, ये लालच देकर शातिरों ने लूट लिए 42 लाख रुपये, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

SBI बैंक मैनेजर से साइबर ठगी, ये लालच देकर शातिरों ने लूट लिए 42 लाख रुपये

साइबर ठगों ने अब बैंक के मैनेजर को ही निशाना बना लिया। शेयर बाजार में अधिक मुनाफा कमाने के लालच में एसबीआई के एक मैनेजर साइबर ठगों के जाल में फंस गए और 42.50 लाख रुपये गंवा बैठे।

Thu, 7 May 2026 07:24 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
SBI बैंक मैनेजर से साइबर ठगी, ये लालच देकर शातिरों ने लूट लिए 42 लाख रुपये

यूपी के गोरखपुर में साइबर ठगों ने अब बैंक के मैनेजर को ही निशाना बना लिया। शेयर बाजार में अधिक मुनाफा कमाने के लालच में एसबीआई के एक मैनेजर साइबर ठगों के जाल में फंस गए और 42.50 लाख रुपये गंवा बैठे। ठगी के बाद वह कई दिनों तक सदमे में रहे और अब उन्होंने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में बैंक मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है।

ठगी का तरीका

पीड़ित के अनुसार, वह जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में व्हाट्सएप पर बने दो निवेश समूहों से जुड़े थे। इन समूहों में खुद को विशेषज्ञ बताने वाले लोगों द्वारा शेयर बाजार में भारी मुनाफे का दावा किया जाता था। रोजाना ऑनलाइन सत्र लेकर निवेश के टिप्स दिए जाते थे और कुछ सदस्यों द्वारा लगातार मुनाफा दिखाकर भरोसा बढ़ाया जाता था। ठगों ने खुद को बड़े निवेश समूहों और विदेशी संस्थागत निवेशकों से जुड़ा बताया। उन्होंने फर्जी दस्तावेज दिखाकर भरोसा दिलाया कि उनके जरिए प्री-ओपन मार्केट में ट्रेडिंग कर भारी लाभ कमाया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब अखिलेश यादव को पूड़ी खिलाने वाली दलित अंजलि के परिवार पर आफत, पिता का डिमोशन

निवेश का झांसा

इसके बाद पीड़ित को एक ऐप के जरिए ट्रेडिंग खाता खुलवाया गया और निवेश के नाम पर रकम जमा कराई गई। शुरुआत में पीड़ित को मुनाफा दिखाया गया, जिससे उसका विश्वास और मजबूत हो गया। इसके बाद ठगों ने आईपीओ में निवेश के नाम पर बड़ी रकम लगाने के लिए प्रेरित किया। खाते में मुनाफा बढ़ता दिखाया गया, लेकिन जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो विभिन्न बहाने बनाकर भुगतान रोका जाता रहा। कुछ समय बाद पीड़ित को संदेह हुआ और जांच करने पर पता चला कि जिन कार्यक्रमों और कंपनियों का हवाला दिया जा रहा था, वे पूरी तरह फर्जी थे। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्हें सदमा लग गया। कुछ दिनों बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ यूरिन के सैंपल से कैंसर की पहचान, BHU के वैज्ञानिकों ने खोजा बायोमार्कर

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, यह सुनियोजित साइबर ठगी का मामला है, जिसमें लोगों को लालच देकर फंसाया जाता है। शुरुआती लाभ दिखाकर भरोसा जीता जाता है और फिर बड़ी रकम हड़प ली जाती है। फिलहाल, पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है और खातों के जरिए लेनदेन की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगों के खातों का पता लगाया जा रहा है। किन खातों में रकम गई है उनकी जानकारी निकालकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सात फेरों से पहले मंडप में पहुंचीं दो दुल्हनें, दिनभर पंचायत, रात में लौटी बारात
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।