UP Gonda a student was murdered and his body was hung from a tree, with one ear missing UP में छात्र की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, एक कान गायब, इकलौते बेटे के मर्डर से परिवार में कोहराम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP में छात्र की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, एक कान गायब, इकलौते बेटे के मर्डर से परिवार में कोहराम

यूपी के गोंडा जिले में सनसनीखेज मर्डर सामने आया है। यहां एक छात्र की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया है। छात्र का एक कान गायब है। वहीं इकलौते बेटे के मर्डर से परिवार में कोहराम मच गया है।

Wed, 25 Feb 2026 09:22 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UP में छात्र की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, एक कान गायब, इकलौते बेटे के मर्डर से परिवार में कोहराम

यूपी के गोंडा जिले में सनसनीखेज मर्डर की वारदात सामने आई है। घर से लकड़ी इकठ्ठा करने गए क्लास 6 के छात्र का शव गांव से करीब चार सौ मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि हत्या करने के बाद छात्र का शव पेड़ से लटकाया गया। छात्र का एक कान गायब है। किशोर की पहचान गुलशन कुमार (14) पुत्र पिंटू वर्मा निवासी रज्जनपुर मजरा इच्छापुर थाना खरगूपुर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची थाना खरगूपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं इकलौते बेटे के मर्डर से घर-परिवार में कोहराम मचा है।

बुधवार की शाम करीब छह बजे गांव से चार सौ मीटर दूर एक पेड़ की डाल पर किशोर गुलशन कुमार का शव लटका दिखा। गांव के कुछ बच्चों ने गुलशन कुमार का शव पेड़ में लटकता देख परिवार वालो को सूचना दी। बाबा हनुमान ने बताया जब हम परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा मेरे नाती गुलशन कुमार का शव पेड़ से लटक रहा था और उसका बायां कान गायब था। बायीं आंख के भौह में चोट के निशान थे। गांव के विशाल और डमरू ने शव को पेड़ से उतारकर जमीन पर रख दिया। सूचना पर पहुंचे खरगूपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पीड़ित परिवार से जानकारी ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, होली से पहले आएगी सैलरी

बाबा हनुमान ने बताया कि मेरे नाती गुलशन कुमार की हत्या कर शव को पेड़ में लटका दिया गया है। इस संबंध में एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि खरगूपुर थानाक्षेत्र में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर योगी सरकार का फ्री सिलेंडर सौगात, जानें कब तक आ सकते हैं खाते में रुपए
ये भी पढ़ें:UP में निवेश के लिए उद्यमियों को न्योता, आदित्यनाथ का जापान में भव्य स्वागत भी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।