A two-lane bridge is going to be built over a canal in Lucknow UP, providing relief from traffic jams यूपी के इस जिले में कैनाल पर बनने जा रहा 2 लेन पुल, लोगों को जाम से मिलेगी राहत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में कैनाल पर बनने जा रहा 2 लेन पुल, लोगों को जाम से मिलेगी राहत

यूपी की राजधानी लखनऊ में खरजा कैनाल पर पीडब्ल्यूडी दो लेन का पुल बनाने जा रहा है। इससे करीब दो लाख लोगों को जाम से राहत मिलेगी। सुल्तानपुर रोड और किसान पथ आने-जाने वाले लोग इस मार्ग का प्रयोग करते हैं।

Wed, 18 March 2026 03:48 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस जिले में कैनाल पर बनने जा रहा 2 लेन पुल, लोगों को जाम से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन लोगों के लिए राहत की खबर है। यहां मल्हौर-लौलाई मार्ग पर कांशीराम आवास के पास स्थित खरजा कैनाल पर पीडब्ल्यूडी दो लेन का पुल बनाने जा रहा है। इसके बनने से आसपास की लगभग दो लाख की आबादी को आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। मौजूदा समय में यहां पर मात्र तीन मीटर का संकरा पुल है, जिसके कारण पीक ऑवर में अक्सर जाम लगता है। सुल्तानपुर रोड और किसान पथ आने-जाने वाले लोग इस मार्ग का प्रयोग करते हैं।

कैनाल पर बनने वाले दो लेन पुल निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को शासन से हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए धनराशि की भी स्वीकृत हो गई है। लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से इस दो लेन पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा। अब यहां 57 मीटर लंबा और 10.5 मीटर चौड़ा पुल बनाया जाएगा। यह डिवाइडर वाला दो लेन का होगा, जिससे कि चार पहिया वाहनों की आवाजाही से ट्रैफिक का दबाव न पड़े और जाम न लगे। इससे पहले पुल के दोनों तरफ की तीन-तीन मीटर चौड़ी सड़क का भी पुनर्निमाण करते हुए उसे भी नौ-नौ मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्र के 9 दिन भाजपा का जनता दरबार, योगी ने कहा- 9 साल से आगे का विजन पूछिए

किसान पथ और सुल्तानपुर रोड की तरफ आवाजाही आसान हो जाएगाी

पुल बन जाने से लौलाई, चिनहट, मल्हौर और गोमती नगर विस्तार के लोगों की किसान पथ और सुल्तानपुर रोड की तरफ आवाजाही आसान हो जाएगाी। उन्हें खरजा कैनाल पर जाम से बचने के लिए शहीद पथ होकर किसान पथ और सुल्तानपुर रोड की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। विभाग का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग एक साल लगेगा। तब तक के लिए रूट डायवर्जन का अनुरोध यातायात पुलिस से किया गया है। डायवर्जन लागू होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्पिनर कुलदीप-वंशिका का लखनऊ में शाही रिसेप्शन, योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे

निर्माण के लिए यातायात डायवर्जन का अनुरोध-

खरजा कैनाल पर स्थित पुल से रोजाना मल्हौर, लौलाई, चिनहट और गोमती नगर विस्तार क्षेत्र से हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। किसानपथ से एमिटी विवि, मल्हौर रेलवे स्टेशन, चिनहट, कमता मार्ग और खरगापुर सहित गोमती नगर विस्तार की कुछ कॉलोनियों के लोगों की आवाजाही होती है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की तरफ से पुलिस उपायुक्त(यातायात) को पत्र भेज कर ट्रैफिक डायवर्ट करने का अनुरोध किया गया है। सुझाव दिया गया है कि किसान पथ से एमिटी विवि और माधव ग्रीन सिटी आने-जाने वालों के लिए फुसुलौना ढाल से दाएं मुड़कर मिर्जा बवुरिहा होते हुए मार्ग दिया जाए। इसी मार्ग से चिनहट, सतरिख और जुग्गौर के लोगों की आवाजाही सुनिश्चित की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के 12 जिलों को सीधे जोड़ेगा मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे, सफर होगा आसान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।