UP Fatehpur BLO commits suicide after being denied leave for daughter wedding बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने पर बीएलओ ने की खुदकुशी, SDM और BEO को ठहराया जिम्मेदार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने पर बीएलओ ने की खुदकुशी, SDM और BEO को ठहराया जिम्मेदार

फतेहपुर में एक बीएलओ ने बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने पर स्कूल में फांसी लगा जान दे दी। बीएलओ की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने सीधे तौर पर एसडीएम और बीईओ पर छुट्टी न देने और एसआईआर के काम के दबाव में जान देने की बात कही है।

Sun, 1 March 2026 08:49 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, फतेहपुर
share
बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने पर बीएलओ ने की खुदकुशी, SDM और BEO को ठहराया जिम्मेदार

यूपी के फतेहपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आलियाबाद गांव में शनिवार को एक बीएलओ ने बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने पर स्कूल में फांसी लगा जान दे दी। बीएलओ की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने सीधे तौर पर बेटी की शादी के लिए एसडीएम और बीईओ पर छुट्टी न देने और एसआईआर के काम के दबाव में जान देने की बात कही है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। वह अड़ गए कि तभी शव देंगे, जब जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा होगा। मौके पर पहुंचे एडीएम और एएसपी के आश्वासन पर जाकर मामला शांत हुआ।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आलियाबाद के रहने वाले 45 वर्षीय अखिलेश कुमार गांव के ही प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र थे। वह बीएलओ के रूप में काम कर रहे थे। अखिलेश की बेटी दिव्यांशी की आठ मार्च को शादी होनी थी। घर पर शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। कार्ड भी बंट चुके थे। उन्होंने अपने आला अधिकारियों से बेटी की शादी के लिए कई बार छुट्टी मांगी पर नहीं मिल सकी। एसआईआर के काम के दबाव और बेटी की शादी की तैयारियों के लिए छुट्टी न मिलने पर वह तनाव में चल रहे थे। शनिवार को अखिलेश स्कूल पहुंचे। छुट्टी के बाद उन्होंने स्कूल में ही फांसी लगा ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका की पिटाई की खबर सुनते ही प्रेमी ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

ग्रामीणों ने कमरे की खिड़की से अखिलेश का शव फंदे पर लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में अखिलेश को फंदे से उतार बिंदकी सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन सीएचसी से शव लेकर गांव जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। मृतक के भाई भूपेश कुमार ने कहा कि 20 लाख का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी इसके बाद ही शव उठाने दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्यूटी के दौरान BLO की हार्ट अटैक से मौत, SIR जनसुनवाई के दौरान सीने उठा था दर्द

अधिकारियों ने बीस लाख मुआवजा और पत्नी को एक माह के अंदर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी दिये जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन राजी हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। वहीं एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काम का तनाव या कुछ और? यूपी में एक और बीएलओ ने की आत्महत्या,फंदे से लटका मिला शव
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।