Another BLO commits suicide in UP body found hanging in room काम का तनाव या कुछ और? यूपी में एक और बीएलओ ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

काम का तनाव या कुछ और? यूपी में एक और बीएलओ ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

यूपी के सीतापुर जिले में बीएलओ ने कथित तौर पर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 साल के उमेश के रूप में हुई है। वह अतरिया कस्बे में किराए के मकान में रहता था और स्कूल में प्रशिक्षक के रूप में काम करता था।

Fri, 26 Dec 2025 02:16 PMPawan Kumar Sharma भाषा, सीतापुर
share
काम का तनाव या कुछ और? यूपी में एक और बीएलओ ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के अतरिया थाना क्षेत्र के दरियापुर स्थित एक स्कूल में प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत एक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) ने कथित तौर पर अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बृहस्पतिवार देर शाम अतरिया थाना क्षेत्र में घटी। अतरिया थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान 30 साल के उमेश के रूप में हुई है। वह रामपुर कला थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उमेश अतरिया कस्बे में किराए के मकान में रहता था और स्कूल में प्रशिक्षक के रूप में काम करता था।

एसएचओ ने बताया कि घटना के समय उमेश अपने कमरे में अकेला था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन लोहे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला, इसलिए उसे कटर से काट दिया गया। कमरे के अंदर उमेश का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, उमेश को हाल ही में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस ने बताया कि नई जिम्मेदारी और कार्यभार के कारण वह लगातार दबाव में थे। हालांकि आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही मामले की कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP SIR: मृत बीएलओ के परिवारों को क्या मिलेगी सुविधा? सरकार का आया जवाब

घर में घुसकर महिला बीएलओ की हत्या, प्रेमी ने भी खुदकुशी

इससे पहले 19 दिसंबर को रायबरेली के एक गांव में महिला बीएलओ को घर में खाना बनाते समय उसके प्रेमी ने बांके से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने भी जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय महिला के बच्चे स्कूल गए थे। उसके पति पुणे में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। क्षेत्र के जगतपुर भिचकौरा गांव की रहने वाली महिला बीएलओ सीमा पासवान का गांव के ही रहने वाले रामसुमेरथ के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे युवक का महिला बीएलओ के घर भी आना-जाना था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।