UP Farrukhabad Man Killed His wife after Dispute Attacked With Sharp Object Hit in head सिर पर वार कर पत्नी की हत्या, भाई ने खोला राज- पति ने पहले भी की थी हत्या की कोशिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सिर पर वार कर पत्नी की हत्या, भाई ने खोला राज- पति ने पहले भी की थी हत्या की कोशिश

यूपी के फर्रुखाबाद शहर से सटे प्रेमनगर गांव में शनिवार सुबह घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर टकोरा (कुल्हाड़ी नुमा हथियार) से हमला कर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

Sun, 8 March 2026 06:48 AMSrishti Kunj संवाददाता, फर्रुखाबाद
share
सिर पर वार कर पत्नी की हत्या, भाई ने खोला राज- पति ने पहले भी की थी हत्या की कोशिश

यूपी के फर्रुखाबाद शहर से सटे प्रेमनगर गांव में शनिवार सुबह घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर टकोरा (कुल्हाड़ी नुमा हथियार) से हमला कर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जेठ और देवर को निगरानी में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्रेमनगर निवासी विजय कोरी का शनिवार सुबह 10:30 बजे के करीब अपनी पत्नी शिवानी से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो गुस्से में आकर विजय ने टकोरा से पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन शिवानी को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत को गंभीर देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डॉ. प्रदीप राजपूत ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। जेठ विकास ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शिवानी का मायका घसिया चिलौली गांव में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 साल की बच्ची से रेप, 10 और 12 वर्षीय लड़कों पर गंभीर आरोप; भेजे गए सुधार गृह

जानकारी पाकर भाई रजत व परिवार से अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जेठ और देवर को निगरानी में ले लया है। चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि सास-बहू के बीच घर में विवाद हुआ तभी पति ने शिवानी के सिर पर टकोरे से वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। पति की तलाश की जा रही है।

होली से पहले ही लाया घर अक्सर करता था मारपीट

शिवानी की जिस निर्ममतापूर्वक हत्या की गयी है उससे आस पास के लोग भी सन्न हैं। आए दिन पति उसके साथ मारपीट करता था और मायके वालों पर घर बनवाकर देने का दबाव बना रहा था। अब जब वारदात हुयी तो ऐसे में मायके वाले खुलकर आरोप लगा रहे हैं। प्रेमनगर निवासी विजय कुमार ने शनिवार की सुबह 22 वर्षीय पत्नी शिवानी को जिस तरह से ठिकाने लगाया उससे आसपास के लोग भी गुस्से में हैं। शिवानी का मायका घसिया चिलौली गांव में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिग बॉस फेम यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, तेज रफ्तार दौड़ाई कार हादसे का शिकार

उसके भाई रजत ने बताया कि बहन की शादी करीब चार वर्ष पहले विजय के साथ की थी। शादी के बाद दोनों पानीपत की एक फैक्ट्री में काम करते थे। करीब एक माह पहले बहन कुकर से जल गई थी । जब हम लोगों को पता चला तो मायके बुला लाये थे। इस बीच उसका पति ग्वालियर में नौकरी करने चला गया था। होली से आठ दिन पहले वह घर आया और बहन शिवानी को ससुराल ले गया था। रजत ने बताया कि 3 मार्च को बड़े भाई शिवा के ससुर का निधन हो गया था इस पर बहन मायके से आयी थी और अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद 4 मार्च को परिवार के लोग घर लौटकर आये थे उसी दिन शिवानी अपनी ससुराल चली गयी थी।

पांच मार्च को वह अपने पति के साथ मायके में एक जन्मदिनके कार्यक्रम में शामिल होने आयी थी। पति उस दिन चला गया था जबकि शिवानी मायके में ही रुक गई थी। छह मार्च की सुबह बहनोई उसे आकर बुला ले गये थे। 7 मार्च को बहन के साथ मारपीट की गयी जिससे बहन की मौत हुयी है। उसका कहना है कि बहन के पति को इस बात से भी नाराजगी थी कि बहन बड़े भाई के ससुर के यहां क्यों गयी थी जिसको लेकर विवाद भी हुआ था। उसने आरोप लगाया कि बहनोई पहले भी बहन के साथ मारपीट कर चुके हैं। दहेज में मकान बनवाने की मांग कर दबाव बनाते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, लखनऊ में सड़क पर उतरे युवा, अल्टीमेटम

घटना से शिवानी की मां सुनीता देवी, पिता व परिवार के अन्य लोग परेशान हैं। उसकी एक बहन और तीन भाई घटना से काफी दुखी हैं। ग्वालियर मे विजय तंबाकू का काम करते हैं। मायके वालो का कहना है कि इसमें वह मुकदमा दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई करायेंगे जिससे कि इन लोगों को सजा मिल सके। वहीं दूसरी ओर घटना को देखते हुये मंडी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह पुलिस के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। शिवानी के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।