UP Etah CDO suspended for demanding bribe, Deputy CM Keshav Prasad Maurya action यूपी में रिश्वत मांगने पर सीडीओ सस्पेंड, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में रिश्वत मांगने पर सीडीओ सस्पेंड, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का ऐक्शन

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रिश्वत मांगने वाले सीडीओ पर सख्त ऐक्शन लिया है। केशव के निर्देश सीडीओ को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, घूस मांगने की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Tue, 10 March 2026 08:34 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में रिश्वत मांगने पर सीडीओ सस्पेंड, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का ऐक्शन

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा के मुख्य विकास अधिकारी( सीडीओ) नागेंद्र नारायण मिश्रा को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। घूस मांगने की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

नागेंद्र ग्राम्य विकास सेवा के अधिकारी हैं। बीडीओ से पदोन्नत होकर सीडीओ बने थे और उन्हें एटा में तैनात थे। एक वायरल वीडियो में नागेंद्र जिले के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर संजीव पचौरी से हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये दिलवाने की बात कह रहे हैं। पचौरी लेन-देन की बात से इनकार करते सुनाई दे रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि शासन ने मामले की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की गंभीरता को देखते हुए नागेंद्र नारायण मिश्रा के विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें निलंबित करके मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार व अनियमितता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी सरकार की नीतियों और योजनाओं को पारदर्शिता व ईमानदारी से लागू करें। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 8 शहरों में आवासीय योजना के लिए 425 करोड़, योगी कैबिनेट में प्रस्ताव मंजूर
ये भी पढ़ें:UP में प्रस्तावित इन एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करें, योगी के निर्देश
ये भी पढ़ें:यूपी के शहरों में लोगों को कम कीमत पर मिलेंगे छोटे मकान, योगी कैबिनेट में फैसला

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रकरण की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए और अगर जांच में आरोप सिद्ध होते हैं तो नियमानुसार आगे की कठोर कार्रवाई की जाए। सरकार जनता के विश्वास को सर्वोपरि मानते हुए प्रशासनिक तंत्र में स्वच्छता और ईमानदारी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।