UP Encounter: रात भर टोह लेती रही पुलिस, भोर होते ही एनकाउंटर, 2 को लगी गोली; 5 गिरफ्तार
बुधवार की भोर में पुलिस ने संतकबीरनगर के बेलहर क्षेत्र के अकोलही बाग के पास अंतरजनदीय वाहन चोर गैंग के सदस्यों की घेराबंदी की और एनकाउंटर हो गया। इसमें दो बदमाशों के बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर भाग रहे गैंग के कुल पांच गुर्गों को दबोच लिया।

UP Police Encounter: यूपी पुलिस लगातार बदमाशों से मोर्चा ले रही है। एनकाउंटर और हॉफ एनकाउंटरों का सिलसिला भी जारी है। इस बीच संतकबीरनगर में पुलिस रात भर बदमाशों की टोह लेती रही। बुधवार की भोर में पुलिस ने बेलहर क्षेत्र के अकोलही बाग के पास अंतरजनदीय वाहन चोर गैंग के सदस्यों की घेराबंदी की और एनकाउंटर हो गया। इसमें दो बदमाशों के बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर भाग रहे गैंग के कुल पांच गुर्गों को दबोच लिया। मौके से पुलिस टीम ने दो तमंचा, खोखा, कारतूस और चोरी की बोलेरो व पिकअप में लदी सात बकरियों को बरामद किया। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी मेंहदावल में भर्ती करा दिया है।
एसपी संदीप कुमार मीना के मुताबिक सूचना के आधार पर एसओ बेलहर श्याम मोहन, कोतवाल पंकज कुमार पांडेय और एसओजी की संयुक्त टीम ने बेलहर क्षेत्र के अकोलही के पास बुधवार को सुबह करीब 4:20 बजे से वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गुजरी बोलेरो और बकरियां लदी पिकअप को उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है। जबकि पुलिस ने घेराबंदी करके अंतरजनदीय वाहन चोर गैंग के कुल पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में गोली से घायल बदमाशों की पहचान शहनवाज निवासी ऊनगिलिया थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ और जैनुद्दीन निवासी सैदगोरारी थाना खेतासराय जनपद जौनपुर के रूप में हुई। इनके पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा और दो कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा तीन अन्य की पहचान गैंग के सदस्य चंदू निवासी सहाबुद्दीनपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर, सूरज निवासी परशुरामपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर और अनमोल निवासी जोलियहवा थाना सरैया जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
गोली से घायल दोनों बदमाशों को सीएचसी मेंहदावल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है। पूछताछ में पता चला कि बरामद बोलेरों को वाहन चोर गैंग ने 25 मई 2025 को बेलहर कला थाना क्षेत्र के जंगलबेलहर से चुराया था। जबकि बरामद पिकअप को बलिया से चोरी किया था। एएसपी सुशील कुमार सिंह और सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। पुलिस पकड़े गए वाहन चोर गैंग के सदस्यों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।




साइन इन