UP Election 2027 Asaduddin Owaisi election campaign begins from Salar shrine AIMIM rally in Bahraich UP Elections: ओवैसी का सालार गाजी की दरगाह से चुनावी शंखनाद; बहराइच में AIMIM की रैली कल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Elections: ओवैसी का सालार गाजी की दरगाह से चुनावी शंखनाद; बहराइच में AIMIM की रैली कल

एआईएमआईएम  प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 14 जून को बहराइच के मटेरा में जनसभा कर यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इस बीच सालार मसूद गाजी दरगाह पर जियारत भी करेंगे।मटेरा की सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने पर 200 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का दावा किया है। 

Sat, 13 June 2026 04:32 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Elections: ओवैसी का सालार गाजी की दरगाह से चुनावी शंखनाद; बहराइच में AIMIM की रैली कल

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुट गए हैं। ओवैसी 14 जून को बहराइच में एक बड़ी जनसभा के साथ अपने चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज करेगी। ओवैसी की यह सभा बहराइच जिले की मटेरा विधानसभा क्षेत्र में शंकरपुर चौराहे के पास आयोजित होगी। सभा से पहले ओवैसी सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह पर जाकर जियारत भी करेंगे। जिस मटेरा विधानसभा क्षेत्र में यह रैली प्रस्तावित है, वहां वर्तमान में समाजवादी पार्टी की विधायक मारिया शाह प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह सीट 2012 में अस्तित्व में आई थी और तब से लगातार समाजवादी पार्टी के कब्जे में है।

यूपी की 200 सीटों पर लड़ने की तैयारी- शौकत अली

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बताया कि बहराइच की जनसभा पार्टी के 2027 विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनती है तो प्रदेश की करीब 200 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है। शौकत अली ने कहा कि AIMIM का स्वाभाविक गठबंधन मायावती की बहुजन समाज पार्टी के साथ हो सकता है। उनका दावा है कि मुस्लिम और दलित वोट मिलकर प्रदेश के कुल वोट शेयर का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं, जो किसी भी चुनावी मुकाबले में निर्णायक साबित हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुहेलदेव की उपेक्षा हुई; सालार मसूद दरगाह का सर्वे होगा, बोले- योगी के मंत्री
ये भी पढ़ें:मेला तो सुहेलदेव का लगना चाहिए, सालार मसूद का नहीं, बहराइच में गरजे सीएम योगी

पिछले चुनावों में निराशाजनक रहा प्रदर्शन

हालांकि विधानसभा चुनावों में AIMIM का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। वर्ष 2017 में पार्टी ने 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 96 सीटों पर प्रत्याशी उतारे, लेकिन उसे महज 0.43 प्रतिशत वोट मिले और एक भी सीट नहीं जीत सकी। हालांकि स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी को कुछ सफलता मिली है। 2017 के निकाय चुनाव में AIMIM के 29 उम्मीदवार विजयी हुए थे, जबकि 2023 के निकाय चुनाव में पार्टी ने पांच नगर पालिका परिषद सीटों पर जीत दर्ज की और 75 पार्षद भी निर्वाचित कराए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो माफिया मिट्टी में मिले हैं, वैसा ही था सालार मसूद, भारत को लूटने आया था: योगी

ओवैसी की रैली से पहले सालार पर सियासत

बिहार विधानसभा और महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के बाद AIMIM अब उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रही है। बहराइच की यह रैली इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। वहीं ओवैसी की रैली से पहले ही यूपी की सियासत का पारा हाई हो गया है। बताया जा रहा है कि मटेरा में जनसभा से पहले ओवैसी सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर चादर चढ़ाएंगे। जिस पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि ओवैसी के चुनाव लड़ने से उन्हें आपत्ति नहीं है, लेकिन गाजी की मजार पर चादर चढ़ाने का प्रयास किया गया तो महाराजा सुहेलदेव को मानने वाले लोग विरोध करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।