UP DGP Rajeev Krishna inaugurated the project, which will free up traffic jams on 172 routes in 20 districts यूपी के 20 जिलों के 172 मार्गों पर जाम से मुक्ति मिलेगी, डीजीपी राजीव ने की प्रोजेक्ट की शुरुआत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के 20 जिलों के 172 मार्गों पर जाम से मुक्ति मिलेगी, डीजीपी राजीव ने की प्रोजेक्ट की शुरुआत

यूपी के 20 जिलों के 172 मार्गों पर जाम से मुक्ति मिलेगी।इसके तहत कुल 172 चिन्हित मार्गों पर रूट मार्शल की तैनाती की जाएगी। एक माह में योजना के परिणामों की समीक्षा होगी।

Tue, 7 April 2026 08:05 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के 20 जिलों के 172 मार्गों पर जाम से मुक्ति मिलेगी, डीजीपी राजीव ने की प्रोजेक्ट की शुरुआत

UP News: उत्तर प्रदेश में दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में सुधार की मुहिम के बाद पुलिस ने अब लोगों को जाम से राहत दिलाने की पहल की है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रमुख शहरों में यातायात की बाधाओं को दूर करने के लिए 20 जिलों में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सी-आरटीसी (सिटी रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन) योजना की शुरुआत की है। इसके तहत कुल 172 चिन्हित मार्गों पर रूट मार्शल की तैनाती की जाएगी। एक माह में योजना के परिणामों की समीक्षा होगी।

डीजीपी ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि नगरीय क्षेत्रों में हो रहे विकास और विस्तार के कारण वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है। यातायात जाम की गंभीर चुनौती से निपटने के लिए योजना के प्रथम चरण में सभी सात पुलिस कमिश्नरेट के अलावा हर परिक्षेत्र के एक प्रमुख जिले (कुल 13 जिले) को भी शामिल किया गया है। डीजीपी मुख्यालय स्तर 171 रूट मार्शल व उनके सहयोग के लिए अन्य यातायात पुलिसकिर्मयों की तैनाती की होगी। सर्वाधिक 14 मार्ग कानपुर में चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा अयोध्या के 10 प्रमुख मार्ग भी शामिल किए गए हैं।

इस फार्मूले से निजात दिलाएगी पुलिस

20 शहरों के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव अलग-अलग समय पर कम या ज्यादा होता है। चिन्हित मार्गों पर एआई और वैज्ञानिक अध्ययन से अलग-अलग समय में यात्रा में लगने वाले समय में काफी अंतर पाया गया। सी-आरटीसी कार्यक्रम का लक्ष्य पीक आवर्स में शुरुआत के बिंदु और अंतिम बिंदु के बीच यात्रा के समय को कम करना है। यात्रा के प्रवाह को निर्बाध और सुचारू रखने के लिए मार्गां को अवरोध मुक्त रखना है। हर मार्ग के प्रभारी को रूट मार्शल कहा जायेगा, जिसकी नियुक्ति राजपत्रित नोडल अधिकारी, यातायात के प्रस्ताव पर जिला पुलिस प्रमुख द्वारा की जायेगी। रूट मार्शल को एक से अधिक मार्ग का प्रभारी भी बनाया जा सकता है।

दुर्घटना में मृत्यु दर 11.55 प्रतिशत हुई कम

डीजीपी ने इससे पूर्व प्रदेश के 487 सर्वाधिक दुघर्टना बहुल थानाक्षेत्रों को चिन्हित कराकर जीरो फेटेरलिटी डिस्टिक (जेएफडी) योजना लागू कराई थी। 487 थानों में 573 विशेष टीमों का गठन कर उन्हें अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक उपकरणों से लैस किया गया है। डीजीपी के अनुसार तीन माह में वर्ष 2025 की तुलना में इस वर्ष दुर्घटनाओं की संख्या में 7.43%, मृतकों की संख्या में 11.55% और घायलों की संख्या में 8.05% प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। प्रदेश में 68 जिलों तथा सात कमिश्नरेट के 20 जोन को मिलाकर कुल 88 इकाई हैं। इन 88 इकाईयों के क्रिटिकल थानों में से 51 इकाईयों में दुर्घटनाओं में कमी आयी है तथा पांच इकाईयों में दुर्घटनाओं में कोई वृद्धि नहीं हुयी है। इस प्रकार से कुल 88 इकाईयों में से 56 इकाई अर्थात 63.6% इकाईयां ग्रीन जोन में हैं। मृतकों की संख्या में 60 इकाईयों में कमी तथा छह इकाईयों में कोई वृद्धि नहीं हुयी है। कुल 88 इकाईयों में 66 अर्थात 75% ग्रीन जोन में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन 2 जिलों में बनेगा पुल, योगी कैबिनेट में लोगों को राहत देने वाला फैसला
ये भी पढ़ें:49 बस स्टेशन पर होंगी मॉल, सिनेमाघर जैसी हाईटेक सुविधाएं, योगी कैबिनेट का फैसला

प्रथम त्रैमास में 506 दुर्घटनाएं हुईं कम

प्रथम त्रैमास में अब तक करीब 450 दुर्घटना जनित मृत्यु में कमी दर्ज की गई है। हर दिन लगभग पांच लोगों को काल के मुंह में जाने से बचाया गया है। दुर्घटनाओं की संख्या में 506 की कमी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में राज्यकर्मियों को लेकर आया यह नया आदेश, कड़ाई पालन करने के निर्देश

पायलेट प्रोजेक्ट में कहां कितने मार्ग

कानपुर - 14 मार्ग

लखनऊ - 12 मार्ग

आगरा - 8 मार्ग

आजमगढ़- 8 मार्ग

अलीगढ़- 6 मार्ग

अयोध्या - 10 मार्ग

बांदा - 6 मार्ग

बरेली- 6 मार्ग

गौतमबुद्धनगर - 12 मार्ग

गाजियाबाद- 8 मार्ग

गोरखपुर - 10 मार्ग

गोंडा- 4 मार्ग

झांसी - 6 मार्ग

मथुरा- 10 मार्ग

मेरठ- 10 मार्ग

मीरजापुर - 8 मार्ग

मुरादाबाद - 8 मार्ग

प्रयागराज- 10 मार्ग

सहारनपुर- 5 मार्ग

वाराणसी- 10 मार्ग

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।