A bridge will be built in Kushinagar-Kannauj, Yogi cabinet decision provide relief to the people यूपी के इन 2 जिलों में बनेगा पुल, योगी कैबिनेट में लोगों को राहत देने वाला फैसला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इन 2 जिलों में बनेगा पुल, योगी कैबिनेट में लोगों को राहत देने वाला फैसला

यूपी के कुशीनगर और कन्नौज में पुल बनाने को लेकर योगी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।कुशीनगर और कन्नौज दोनों जिलों में नदियों पर पुल बनाने से लाखों को राहत मिलेगी।

Tue, 7 April 2026 05:47 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इन 2 जिलों में बनेगा पुल, योगी कैबिनेट में लोगों को राहत देने वाला फैसला

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कन्नौज में गंगा नदी पर पुल और कुशीनगर में नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर पुल बनाने को मंजूरी मिल गई है। इन दोनों जिलों में नदियों पर पुल बनाने से लाखों को राहत मिलेगी। कन्नौज के छिबरामऊ विधान सभा क्षेत्र के तहत आने वाले चियांसर घाट पर गंगा नदी पर पुल बनाने की मंजूरी मंगलवार को योगी कैबिनेट ने दे दी। चियांसर घाट गुगरापुर विकास खंड में च्यवन ऋषि के आश्रम के पास है। पुल का निर्माण ईपीसी मोड पर करवाया जाएगा, जिसमें 288 करोड़ 99 लाख 22 हजार रुपये का खर्च आएगा।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में चियांसर घाट पर गंगा नदी पार करने के लिए केवल नाव ही एकमात्र साधन है। यह बरसात में बंद हो जाता है। इसकी वजह से नदी के दोनों तरफ रहने वाली आबादी का आना जाना पूरी तरह बंद हो जाता है। यह पुल बन जाने से कन्नौज और हरदोई की तकरीबन चार लाख की आबादी लाभान्वित होगी। इन लोेगों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। कन्नौज की तरफ रामगंगा नदी सेतु पलिया बेडीजोर, रामगंगा नदी सेतु अर्जुनपुर से हरदोई, बरेली, शाहजहांपुर से जुड जाएंगें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:49 बस स्टेशन पर होंगी मॉल, सिनेमाघर जैसी हाईटेक सुविधाएं, योगी कैबिनेट का फैसला

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड जाएंगे

वहीं हरदोई की तरफ छिबरामऊ गुरसहायगंज, कन्नौज, कानपुर और फर्रुखाबाद राष्ट्रीय राज्य मार्ग (एनएच- 34) और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड जाएंगे। चियांसर घाट पर पुल, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और अन्य सुरक्षात्मक काम करवाए जाएंगे। इस पुल के निर्माण हो जाने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के इस जिले में रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, लाखों को जाम से मिलेगी राहत

खड्डा में नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर बनेगा पुल

योगी कैबिनेट ने मंगलवार को कुशीनगर की खड्डा विधानसभा स्थित नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर पुल बनाने की मंजूरी दे दी है। भैंसहा घाट पर पुल के अतिरिक्त पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग भी बनाया जाएगा। यह काम इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर होगा। इसमें 705 करोड़ 18 लाख 19 हजार रुपये का खर्च आएगा। अभी भैंसहा घाट पार पांटून पुल है। यह पांटून पुल बारिश में खोल दिया जाता था और स्टीमर ही आवागमन का एकमात्र विकल्प रह जाता था। यह पुल बन जाने से कुशीनगर और महराजगंज की तरफ के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। इसके अतिरिक्त कुशीनगर से बिहार और महराजगंज की तरफ जाने में दूरी कम हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, स्मार्ट मीटर अनिवार्य पर प्रीपेड जरूरी नहीं
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।