UP Deputy CM in action, raids Sitapur Sidhauli CHC; angry Brajesh Pathak takes action यूपी के डिप्टी सीएम ऐक्शन में, अब इस जिले की CHC पर की रेड, नाराज ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई भी की, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के डिप्टी सीएम ऐक्शन में, अब इस जिले की CHC पर की रेड, नाराज ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई भी की

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ऐक्शन में हैं। लखनऊ के बाद मंगलवार को ब्रजेश पाठक  सीतापुर के सिधौली सामुदायिक केंद्र पहुंचे। गंदगी एवं पेयजल व्यवस्थाओं को देखकर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जाहिर की।

Tue, 17 March 2026 04:41 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के डिप्टी सीएम ऐक्शन में, अब इस जिले की CHC पर की रेड, नाराज ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई भी की

UP News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ऐक्शन मोड में हैं। सोमवार को लखनऊ में चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में औचक निरीक्षण एवं मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद वे मंगलवार को सीतापुर के सिधौली सामुदायिक केंद्र पहुंचे। गंदगी एवं पेयजल व्यवस्थाओं को देखकर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अफसरों से कहा कि जब तक केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार न आए, वे केंद्र न छोड़ें। इसके साथ ही एजेंसी पर कार्रवाई भी की।

मंगलवार को डिप्टी सीएम सिधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ़-सफाई एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं को लेकर केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने मरीजों से उनका हाल-चाल जाना एवं केंद्र में आए लोगों से व्यवस्थाओं एवं उनकी चिकित्सकीय आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। केंद्र में गंदगी को देखकर डिप्टी सीएम भड़क उठे। उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। संबंधित एजेंसी को नोटिस एवं एक सप्ताह का भुगतान रोकने के निर्देश दिए।

जेनरेटर ऑन कराया, हुए एक्स-रे

एक्स-रे के लिए मरीजों की लंबी लाइन देख कर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई। जनरेटर ऑन करवाकर एक्स-रे शुरू कराया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मास्क लगाकर 'सीक्रेट मिशन' पर निकले डिप्टी सीएम, हालात देखकर रह गए हैरान

सोमवार को लखनऊ में मास्क लगाकर मरीजों की कतार में खड़े हुए डिप्टी सीएम

इससे पहले सोमवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक औचक निरीक्षण में चिनहट सीएचसी के वार्डों में गंदगी और बदहाली देख भड़क उठे थे। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियेां को नोटिस जारी की और सफाई एजेंसी का एक हफ्ते का भुगतान रोकने का निर्देश जारी किया। निरीक्षण में जनरल वार्ड में कई बेड पर चादर नहीं थी परिसर में गंदगी थी। चेतावनी दी कि जब तक सीएचसी में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने के बाद अधिकारी घर जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ समेत 13 जिलों में 24 रियल एस्टेट परियोजनाएं मंजूर, रेरा की बैठक में फैसला

सीएचसी अधीक्षक से कहा कि रोगियों को दवाएं पांच मिनट में मुहैया कराने की व्यवस्था करें।मुंह पर मास्क लगाए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को अचानक चिनहट सीएचसी पहुंच गए। वह पहले पर्चा काउंटर पर मरीजों के बीच जाकर कतार में खड़े हो गए। मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। फिर पैथोलॉजी विभाग पहुंचे। यहां भी मरीजों की कतार लगी थी। उन्होंने टेक्नीशियन जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। ताकि मरीजों को ज्यादा देर तक इंतजार न करना पड़े। एक्स-रे कक्ष में धूल दिखने पर तुरंत सफाई करायी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में नदी पर नए पुल का निर्माण शुरू, लोगों की दूर होगी समस्या
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।