मारपीट के बाद भागे युवक की बाइक फूंकी, रास्ते में मिला तो कर दी हत्या, नदीं में फेंकी लाश
गोरखपुर में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला से मिलने पहुंचे युवक की पहले जमकर पिटाई की गई, फिर गला रेतकर हत्या करने के बाद शव बोरे में बांधकर नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में कई आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है।

UP News: यूपी के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सहजनवा क्षेत्र का युवक आदित्य साहनी रविवार रात साथियों के साथ खजनी स्थित ननिहाल गया था। आरोप है कि वहां महिला के घर पर चढ़कर मारपीट करने लगा। ग्रामीण जुटे तो आरोपित भाग निकले। आदित्य की बाइक गांव में ही छूट गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने रात में ही बाइक फूंक दी थी।
मारपीट के दौरान महिला पक्ष से बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों को गंभीर चोट आई थी। परिवारीजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में आदित्य मिल गया। इस पर उसकी पिटाई के बाद गला रेत कर हत्या कर दी गई। शव छिपाने के लिए आरोपितों ने बोरे में बांध कर नदी में फेंक दिया था। सोमवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो यह घटना सामने आई।
ननिहाल की युवती से था अवैध संबंध, रेप में गया था जेल : सहजनवा क्षेत्र के आदित्य साहनी का खजनी इलाके में स्थित ननिहाल की युवती से संबंध था। मामला सामने आने के बाद युवती के घरवालों ने उसपर रेप का केस दर्ज कराया था। छह महीने पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था। इस बीच युवती की शादी हो गई। आरोप है कि जब वह मायके आती तो आदित्य उससे मिलने ननिहाल पहुंच जाता था।
मां ने कहा, बेटे को अगवा कर की गई हत्या : आदित्य की मां संजू देवी ने पुलिस दी गई तहरीर में कहा है कि उसका बेटा रविवार को ननिहाल गया था। रात में साढ़े नौ बजे घर लौट रहा था कि कटघर चौराहे के पास आरोपितों ने उसे घर लिया। पिटाई से बेहोश होने पर बोलेरो गाड़ी में अगवा कर हत्या करने के बाद बोरे में शव रखकर आमी नदी में फेंक दिया।
महिला ने कराया था छेड़खानी का केस
खजनी इलाके की रहने वाली महिला ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आदित्य साहनी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया था। इस मामले में वह जेल गया था। छह महीने जेल में रहकर जमानत पर छूट कर आया था। महिला का आरोप था कि आदित्य ने सुनसान जगह देखकर जबरन ले जाने लगा।
इन लोगों पर दर्ज की गई एफआईआर
संजू देवी के तहरीर पर गोलू उर्फ अभय सहानी,गोलू के जीजा करन साहनी,अंशु सहानी,आयुष सहानी,सूरज,सत्यम सहानी,गोलू दूबे, नारायन, गामा, विक्की सहानी,विशाल,विनोद,अवधेश सहानी समेत आठ-दस अज्ञात पर 191(1), 191(2), 103(1),140(1), 352, 238, 351(3),3(5) केस किया है।
दस वर्ष से ननिहाल में रहता था आदित्य
सहजनवा थाना क्षेत्र के टिकरिया निवासी आदित्य विगत दस वर्ष पहले से ननिहाल खजनी थाना क्षेत्र के रूद्रपुर में रहता था। परिजनों के मुताबिक कुछ महिने पहले वह भी हैदराबाद कमाने गया था। 15 दिन पहले बाहर से घर आया 17 मई को ननिहाल गया था। जहां पर आरोपियों ने आदित्य को विवाद मारपीट कर घायल कर दिया था।
युवती के मायके आने पर मिलने चला जाता था युवक
इस मामले एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि अवैध संबधों में युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। आदित्य का उसके ननिहाल की एक युवती से संबंध था। उसकी शादी हो गई है लेकिन जब वह मायके आती थी तो आदित्य उससे मिलने चला जाता था। एसपी नार्थ ने बताया कि रविवार की देर शाम को भी वह महिला से मिलने गया था। इस बार विवाद के साथ दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें महिला पक्ष से एक वृद्धा समेत दो को गंभीर चोट आई। मां की तहरीर पर 12 लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।




साइन इन