UP CM Yogi Adityanath to Lay Foundation Stone for fourth International Cricket Stadium on 16 May in Gorakhpur गोरखपुर में बनेगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी 16 को करेंगे शिलान्यास, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर में बनेगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी 16 को करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 मई को गोरखपुर अंचल को विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात देंगे। वह शनिवार को प्रदेश के चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे।

Thu, 14 May 2026 07:35 AMSrishti Kunj निजी संवाददाता, गोरखपुर
share
गोरखपुर में बनेगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी 16 को करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 मई को गोरखपुर अंचल को विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात देंगे। वह शनिवार को प्रदेश के चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे। गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है। यूपी में कानपुर और लखनऊ में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है जबिक वाराणसी में बन रहा है।

गोरखपुर - वाराणसी राजमार्ग पर स्थित ताल नदोर में यह इंटरनेशनल स्टेडियम 392.94 करोड़ रुपये की लागत से आकार लेगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूर्ण किया जाना लक्षित किया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि ताल नदोर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बन जाने से गोरखपुर- वाराणसी राजमार्ग पर बहुआयामी विकास का एक नया मॉडल दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ का सबसे बड़ा जिम और रियल एस्टेट बड़ा बिजनेस; पीछे क्या-क्या छोड़ गए प्रतीक?

46 एकड़ में बन रहा, बैठ सकेंगे 30 हजार दर्शक

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 46 एकड़ में आकार लेगा। कुल 30 हजार दर्शक क्षमता वा यह स्टेडियम 'ग्राउंड प्लस टू फ्लोर' के हिसाब से बनेगा। ग्राउंड पर सात प्लेइंग और 4 प्रैक्टिस पिच होंगी। स्टेडियम के पूर्वी और पश्चिमी स्टैंड में प्रत्येक में 14,490 दर्शक बैठ सकेंगे। नार्थ पैवेलियन मीडिया और साउथ पैवेलियन विशिष्टजन के लिए होगा। रात्रिकालीन मैच भी हो सकें, इसके लिए मेन स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानक के चार हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था रहेगी। यहां क्रिकेट के अलावा अन्य बड़े आयोजन भी होंगे। अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग फोरलेन से जुड़ा यह स्थान, गोरखपुर एयरपोर्ट से करीब 24 किमी की दूरी पर है और रेलवे स्टेशन से करीब 20 किमी है। ऐसे में यहां पहुंचना काफी सुगम होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी के बाद योगी के काफिले में अब सिर्फ दो कारें, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लीट आधी

बता दें कि इससे गोरखपुर में खेल के बुनियादी ढांचे को एक बड़ा बढ़ावा मिलने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने 63.39 करोड़ रुपये की पहली किस्त पहले ही जारी कर दी है और संरेखण, ज़मीन भरने और समतलीकरण सहित शुरुआती निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौके पर जाएं अफसर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आंधी-बारिश से मौतों पर ऐक्शन में योगी

इस परियोजना को सीएम योगी की उन महत्वाकांक्षी पहलों में से एक के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य गोरखपुर को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों और विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे का केंद्र बनाना है। पूरा होने पर, यह कानपुर, लखनऊ और वाराणसी के बाद उत्तर प्रदेश का चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि यह परियोजना हाईवे कॉरिडोर के साथ बहुआयामी विकास को गति देगी। उन्होंने आगे कहा कि पास में ही पशु चिकित्सा सुविधाओं, एक कॉलेज और एक बड़ी कान्हा गौशाला का निर्माण पहले से ही चल रहा है, इसलिए इस क्षेत्र के एक नए विकास केंद्र के रूप में उभरने की उम्मीद है, जिससे व्यापार और रोज़गार के अवसर पैदा होंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।