UP CM Yogi Adityanath instructed to Build Gobar Gas Plants in Mission mode to deal with LPG crisis गोबर गैस प्लांट लगाकर एलपीजी संकट से लड़ेगी सरकार, योगी का आदेश- मिशन मोड में काम करो, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोबर गैस प्लांट लगाकर एलपीजी संकट से लड़ेगी सरकार, योगी का आदेश- मिशन मोड में काम करो

खाड़ी युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर मंडराते संकट के मद्देनजर यूपी सरकार बड़े पैमाने पर इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करने जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में गोबर गैस प्लांट स्थापित करने की योजना है।

Fri, 27 March 2026 08:27 AMSrishti Kunj अजीत कुमार, लखनऊ
share
गोबर गैस प्लांट लगाकर एलपीजी संकट से लड़ेगी सरकार, योगी का आदेश- मिशन मोड में काम करो

खाड़ी युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर मंडराते संकट के मद्देनजर यूपी सरकार बड़े पैमाने पर इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करने जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में गोबर गैस प्लांट स्थापित करने की योजना है। शुरुआत में प्रदेश में संचालित 7527 गौशालाओं से इसकी शुरुआत करने की योजना है। बाद में पशुपालकों को भी इस योजना की परिधि में लाया जाएगा।

वर्तमान में प्रदेश के 80 बड़े गौशालाओं में गोबर गैस प्लांट की स्थापना की गई है जो पूरी तरह से क्रियाशील है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य एलपीजी रसोई गैस का विकल्प तैयार करना है ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके। साथ ही पर्यावरण का भी संरक्षण किया जा सके। यूपी में छोटी-बड़ी कुल 7527 गौशालाएं अथवा गो आश्रय स्थल है, जिनमें 12.39 लाख गोवंशीय पशुओं को पाला-पोसा जा रहा है। इन गोशालाओं से प्राप्त होने वाले दूध की उपयोगिता तो है ही अब इनके अपशिष्ट विशेष कर एक-एक ग्राम गोबर के सदुपयोग की तैयारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG की किल्लत के बीच इंडक्शन की कीमत दोगुनी, अगले महीने और बढ़ाने की तैयारी

इन गोबर का उपयोग सिर्फ कम्पोस्ट या खाद के लिए ही न करके वर्तमान में ईरान-अमेरिका एवं इजरायल युद्ध के कारण रसोई गैस के सम्भावित संकट से निपटने के लिए भी करने की तैयारी है। इसके लिए रणनीति तैयार की गई है जो कम से कम ग्रामीण क्षेत्रों में राहत जरूर पहुंचाएगी। उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता की माने तो संकट की इस घड़ी में सस्ते गोबर गैस की व्यवस्था लोगों को भारी राहत देने वाला होगा। बकौल श्री गुप्ता, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्य को मिशन मोड पर शुरू करने के आदेश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रोपेगंडा फिल्म देखने से अच्छा पेट्रोल पंपों पर भेज देते; अखिलेश ने कसा तंज

यूपी में गोवंशों एवं गोशालाओं की स्थिति

प्रदेश में इस समय 7,527 गो-आश्रय स्थल है जो सरकार द्वारा संचालित एवं संरक्षित हैं। इनमें 12.39 लाख से अधिक गोवंश हैं। इनमें 6,433 अस्थायी स्थलों में 9.89 लाख गोवंश और 518 वृहद गो-संरक्षण केंद्रों में 1.58 लाख गोवंश पले हुए हैं। इसके अलावा 323 कान्हा गो-आश्रयों में 77,925 और 253 कांजी हाउस में 13,576 गोवंश पाले-पोसे जा रहे हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 1.14 लाख गौ पालकों को 1.83 लाख गोवंश सुपुर्द किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम नवमी के लिए अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर पाबंदी, वाहनों को रोका

गोरक्ष पीठ में भी लगा हुआ गोबर गैस संयंत्र

आयोग के अध्यक्ष कहते हैं कि सीएम योगी के गोरक्ष पीठ में स्थित गोबर का उपयोग वहां लगे गोबर गैस प्लांट में किया जाता है, जिसके गैस से लोगों के भोजन की व्यवस्था होती है। साथ ही पीठ के खेतों में गोबर की खाद यूरिया व अन्य पोषक तत्त्वों की जरूरतों को पूरी कर रही है। गुप्ता की मानें तो इस योजना के क्रियान्वयन से प्रदेश में बड़ी संख्या में गोबर गैस प्लांट स्थापित किए जाएंगे जो पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।