UP CM yogi Adityanath Begins Greater Agra Project NCR Investors want to invest सीएम योगी ने किया ग्रेटर आगरा योजना का शिलान्यास, एनसीआर के निवेशक डाल रहे डेरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी ने किया ग्रेटर आगरा योजना का शिलान्यास, एनसीआर के निवेशक डाल रहे डेरा

‘आगरा का ग्रेटर नोएडा’ कहा जा रहा है, और यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) के बड़े बिल्डर्स और निवेशकों ने यहां अपनी आंखें गढ़ा दी हैं। इसका सीधा असर यह हुआ है कि इनर रिंग रोड के आसपास की जमीनों के दाम आसमान पर पहुंचने के आसार हैं।

Thu, 9 April 2026 02:19 PMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, आगरा
share
सीएम योगी ने किया ग्रेटर आगरा योजना का शिलान्यास, एनसीआर के निवेशक डाल रहे डेरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा योजना का शिलान्यास किया था। इसके साथ ही ताजनगरी के रियल एस्टेट मार्केट में हलचल बढ़ गई है। इस योजना को ‘आगरा का ग्रेटर नोएडा’ कहा जा रहा है, और यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) के बड़े बिल्डर्स और निवेशकों ने यहां अपनी आंखें गढ़ा दी हैं। इसका सीधा असर यह हुआ है कि इनर रिंग रोड के आसपास की जमीनों के दाम अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होकर आसमान पर पहुंचने के आसार हैं।

ग्रेटर आगरा की लोकेशन ने इसे एनसीआर के निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बना दिया है। यमुना एक्सप्रेस-वे और लखनऊ एक्सप्रेस-वे के मिलन बिंदु पर स्थित होने के कारण नोएडा और गाजियाबाद के निवेशकों को यहां भविष्य का सोना नजर आ रहा है। एनसीआर से आने वाले निवेश की भारी खेप ने स्थानीय बाजार में ऐसी प्रतिस्पर्धा पैदा कर दी है कि जो जमीनें कल तक लाखों में थीं, उनकी मांग अब करोड़ों में की जा रही है। एडीए ने अभी प्लॉट की रेट लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन प्राइवेट लैंड्स पर मची होड़ ने एक कृत्रिम तेजी पैदा कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP News Live: पांच बच्चों की मां ने की आत्महत्या, आंधी-पानी ने फिर मचाई तबाही

हर सुबह बदल रहे हैं जमीन के दाम

ग्रेटर आगरा के आसपास के गांवों के किसानों की किस्मत रातों-रात बदल गई है। जिन किसानों की जमीन योजना में शामिल है, उन्हें चार गुना मुआवजा मिल रहा है, लेकिन असली खेल उन जमीनों पर हो रहा है जो योजना के ठीक बगल में हैं। यहां बाहरी बिल्डरों की सक्रियता इतनी बढ़ गई है कि किसान अब रेट नहीं, बल्कि बोली मांग रहे हैं। हालात यह हैं कि यहां हर सुबह जमीन के दाम एक नए ऊंचे स्तर पर खुल रहे हैं। बिल्डरों के बीच मची इस होड़ ने आसपास की कृषि भूमि को रातों-रात व्यावसायिक और आवासीय प्रोजेक्ट्स के लिए कीमती संपदा बना दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किशोरी को भगा ले जाने की सजा, पंचायत में बाप-बेटे समेत 3 का मुंडवाया गया सिर

निवेशकों की नजर

- ग्रेटर आगरा के शिलान्यास से पास की जमीनों के रेट आउट ऑफ कंट्रोल

- एनसीआर के निवेशक भी डाला रहे डेरा, स्थानीय बिल्डर भी काट रहे चक्कर

- ट्रिपल एक्सप्रेस-वे एडवांटेज: यमुना, लखनऊ और इनर रिंग रोड की कनेक्टिविटी ने दूरी को खत्म कर दिया है।

- एनसीआर की सैचुरेशन: नोएडा और गुड़गांव में जमीनों के दाम सैचुरेशन पर पहुंचने के कारण बड़े निवेशक अब आगरा को अगला बड़ा मौका मान रहे हैं।

- यीडा फैक्टर: यमुना प्राधिकरण द्वारा पास ही न्यू आगरा अरबन सेंटर बसाने की घोषणा ने इस पूरे बेल्ट को हाईलाइट कर दिया है।

- सीमित सप्लाई, भारी डिमांड: योजना अभी शुरू हुई है और इन्क्वायरी करने वालों का तांता लगा है, जिससे सप्लाई के मुकाबले डिमांड कई गुना ज्यादा है।

- बिल्डरों का डेरा: नोएडा और दिल्ली के बड़े रियल एस्टेट दिग्गजों ने इनर रिंग रोड के आसपास सर्वे शुरू कर दिया है।

- मुनाफे की उम्मीद: विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 2-3 वर्षों में यहां संपत्तियों के दाम 200% से 300% तक बढ़ सकते हैं।

- स्मार्ट एंड सेफ सिटी: सरकारी सुरक्षा और स्मार्ट सुविधाओं के वादे ने हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स को आकर्षित किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं हर्षिता अरोड़ा? 15 की उम्र में छोड़ी पढ़ाई, अब Y Combinator में बनीं GP
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।