UP News Live: यूपी में तापमान 45 पार, सीएम योगी ने 60,244 नव-नियुक्त आरक्षियों ने दी सलामी UP News Live CM Yogi Adityanath Home Guard recruitment Weather Crime Politics Latest Updates 26 April - uttar-pradesh news
More
Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP News Live: यूपी में तापमान 45 पार, सीएम योगी ने 60,244 नव-नियुक्त आरक्षियों ने दी सलामी

UP News Live: यूपी में तापमान 45 पार, सीएम योगी ने 60,244 नव-नियुक्त आरक्षियों ने दी सलामी

UP News Live: यूपी में हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में 3 शिक्षकों समेत 4 गिरफ्तार किए गए हैं। यूपी में आसमान से बरसती आग में बांदा 47.4 डिग्री पर बुरी तरह से तप गया। वहीं, प्रयागराज और वाराणसी का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया।

UP News Live: यूपी में तापमान 45 पार, सीएम योगी ने 60,244 नव-नियुक्त आरक्षियों ने दी सलामी

सीएम योगी

Srishti Kunj| लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊ | Sun, 26 Apr 2026 10:49 PM
हमें फॉलो करें

UP News Live: कानपुर में होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के एक केंद्र के भीतर नकल कराने के इरादे से इलेक्ट्रानिक डिवाइस छिपाकर रखी गई थी। एटा में अभ्यर्थी फर्जी प्रवेश पत्र लेकर पहुंचा था, जो बायोमैट्रिक जांच में डाटा मैच न होने पर पकड़ा गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। गर्म हवा और झुलसा देने वाली धूप से शनिवार को यूपी के 31 शहरों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। छह शहरों में 44 डिग्री से ज्यादा रहा। बांदा में दिन का तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर रविवार को लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान सीएम योगी की मौजूदगी में नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को सेवा, सुरक्षा और सुशासन का संकल्प दिलाया।

26 Apr 2026, 10:49:23 PM IST

यूपी सुरक्षा, स्थायित्व और स्पीड की गारंटीः योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 17 फॉर्मा कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों को सफलतम निवेश की शुभकामना दी और कहा कि आज का दिन प्रदेश के औद्योगिक व स्वास्थ्य सेवा के लिए ऐतिहासिक पड़ाव है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश में सेफ्टी, स्टेबिलिटी व स्पीड की गारंटी है। प्रदेश अब ट्रस्ट व टाइमली डिलीवरी के लिए पहचाना जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश हर रिलायबल पॉलिसी पार्टनर के साथ खड़ा है।

26 Apr 2026, 10:47:31 PM IST

अपराधियों के लिए सख्त, जनता के लिए बनें सवेंदनशील: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को सेवा, सुरक्षा और सुशासन का संकल्प दिलाया। प्रदेश के 112 रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटरों से प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 60,244 आरक्षियों ने मुख्यमंत्री को एक साथ सलामी दी। मुख्यमंत्री ने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक पुलिसकर्मी अपराधी के लिए जितना कठोर हो, आम नागरिकों के लिए उसे उतना ही संवेदनशील होना चाहिए। पुलिस का प्रशिक्षण सख्त होता है, क्योंकि प्रशिक्षण में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी में उतना ही कम खून बहेगा।

26 Apr 2026, 10:42:45 PM IST

मड़िहान विधायक भड़के, बोले-हमें हल्के में मत लीजिए

यूपी मिर्जापुर जिले की मड़िहान विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक उप निबंधक पर भड़कते नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं कि हमे हल्के में मत लीजिए, आधी तहसील हमारी है। दरअसल शनिवार को चुनार तहसील परिसर में उप निबंधक (सब-रजिस्ट्रार) कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम था। जिसमें विधायक को नहीं बुलाया गया था। इसी बात से विधायक भड़क गए और उप निबंधक को खरी-खोरी सुना डाली। विधायक के हड़काने का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल ‘हिन्दुस्तान’ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

26 Apr 2026, 02:08:33 PM IST

पति, सासु, ससुर समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

अंबेडकरनगर के थाना मालीपुर क्षेत्र में दहेज के नाम पर कार की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति,सास,ससुर समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मालीपुर निवासी रामानंद ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उस ने अपनी पुत्री शालिनी की शादी 25 नवंबर 2024 को आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी अंकुर अग्रहरि के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से की थी। शादी में उपहार के रूप में हैसियत के अनुसार करीब सात लाख रुपये नगद व अन्य सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज मिलने का ताना देते हुए विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और कार की मांग करने लगे।

26 Apr 2026, 02:02:18 PM IST

भूसा लादकर जा रही पिकप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

श्रावस्ती में भूसा लादकर जा रही एक पिकप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीररूप से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

सोनावा थाना क्षेत्र के चौगोई गांव निवासी सूरज (25) पुत्र जयजय राम शनिवार देर शाम को बाइक से अपनी ससुराल मल्हीपुर क्षेत्र के रमवापुर जा रहा था। इस दौरान एक पिकप भूसा लादकर सामने से आ रही थी। बहराइच मल्हीपुर मार्ग पर चिचड़ी चौराहे के पास पहुंचते ही पिकप ने बाइक को टक्कर मार दी।

26 Apr 2026, 01:51:55 PM IST

गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय किशोरी गंभीररूप से झुलसी

श्रावस्ती में गैस चूल्हे पर चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाते ही तेज की पलटें निकलने लगी। जिसकी चपेट में आकर किशोरी गंभीररूप से झुलस गई। परिजनों की ओर से किशोरी को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोड़ारी के मजरा शुक्लपुरवा गांव निवासी मनीषा (17) पुत्री पप्पू रविवार सुबह चाय बनाने के लिए रसोईघर में गई। गैस चूल्हे का रेगुलेटर आन कर वह लाइटर जलाने लगी। जिसमें थोड़ा समय लग गया। इस दौरान गैस उसके आस पास फैल गई। जैसे ही लाइटर जला तभी आस पास फैली गैस से आग का सम्पर्क होते ही आग की लपटे फैल गई। जिसकी चपेट में आकर मनीषा गंभीर रूप से झुलस गई।

26 Apr 2026, 01:23:44 PM IST

नौटंकी देखने जा रहे युवक को कार ने कुचला, मौके पर ही मौत

रायबरेली के सरेनी थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक देर रात नौटंकी देखने जा रहा था। घटना की सूचना से मृतक के घर पर कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात घर से नौटंकी देखने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रास्ते में कुचल दिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

26 Apr 2026, 01:06:17 PM IST

होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चचेरा भाई घायल

निगोहां के भगवानपुर गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बाराबंकी जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम गौरा करौंदी निवासी अनुभव सिंह अपने चचेरे भाई कुलदीप सिंह के साथ बाइक से रायबरेली होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहा था। रविवार सुबह जब दोनों निगोहां के भगवानपुर गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में अनुभव सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुलदीप सिंह घायल हो गया।

26 Apr 2026, 12:56:36 PM IST

बाईपास मार्ग का अस्थायी निर्माण होने से परेशानी

तुलसीपुर के पिपरहवा-नंदमहरा मार्ग पर कल्याणपुर गांव के उत्तर दिशा में पुलिया निर्माण के चलते बनाया गया अस्थायी बाईपास राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सड़क पर केवल बलवर मिट्टी डालकर रास्ता तैयार किया गया है, इससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और वाहनों के गुजरने पर उड़ती धूल से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हवा चलने पर धूल उड़ने लगती है चलने वाललो बड़ी परेशानियां पैदा हो जाती है। कई महीने बीत जाने के बाद विभाग द्वारा इस पर आने जाने वालों के लिए समस्या निदान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जिससे हर लोग इस धूल भरी आंधी से पैदल चलने में भी परेशानी का सामना खेलना पड़ता है।खासकर दोपहिया वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं, वहीं ई-रिक्शा चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

26 Apr 2026, 12:45:58 PM IST

रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान

बलरामपुर में रसोई गैस की किल्लत समाप्त नहीं हो रही है।ग्राम कटरा शंकरनगर रेशमा खातून ने बताया कि वह एक सप्ताह से राप्ती गैस एजेंसी बलरामपुर का चक्कर लगाई है और नंबर आने पर 50 किमी दूर गैंसड़ी के चैयपुरवा भेज दिया गया जहां पति के विकलांग होने की बात कहकर सिलेंडर तो रख दिए लेकिन एक सप्ताह बाद देने का समय मिला है।किरन देवी ग्राम चौहत्तर कला ने बताया कि वह उज्ज्वला योजना की लाभार्थी है। बीस दिन से एजेंसी का चक्कर लगा रहे है अभी तक नहीं मिल सका।

तुलसीपुर से आए उपभोक्ता विक्की ने बताया कि एजेंसी पर सिलेंडर तीन दिनों से नहीं है हम बाजार में रहते हैं भोजन इंडेक्शन चूल्हा से पकाकर मिलता है। आज जब 12 बजे पहुंचे तो एजेंसी भी बंद थी।

26 Apr 2026, 12:39:11 PM IST

डलमऊ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दो फरार

रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50,000 रुपये का इनामी गैंगस्टर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से अवैध असलहा और एक कंटेनर बरामद हुआ है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

शनिवार और रविवार मध्य रात्रि करीब 01:35 बजे डलमऊ पुलिस टीम मकनपुर तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आईटीबीपी केंद्र के सामने ग्राम भटनी हार के पास एक संदिग्ध कंटेनर (संख्या-UP21BN6720) आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया, तो चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया।

26 Apr 2026, 12:27:25 PM IST

गैसड़ी नगर पंचायत में बंदरों का आतंक, दर्जनों लोग घायल, दहशत में नगरवासी

बलरामपुर में नगर पंचायत गैसड़ी में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड ने अब तक दर्जनों लोगों को काटकर घायल कर दिया है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घर से निकलने में डर रही हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बंदरों के झुंड सुबह-शाम मुख्य बाजार, स्कूलों के आसपास और मोहल्लों में घूमते हैं। मौका मिलते ही सामान छीन लेना, छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचाना और राह चलते लोगों पर हमला करना रोज की बात हो गई है। कई लोग काटने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि नगर में बंदरों की समस्या की जानकारी मिली है। वन विभाग को सूचना दी जा रही है। जल्द ही बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

26 Apr 2026, 11:52:14 AM IST

यूपी पुलिस दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल के रूप में स्थापित करने का प्रयास: योगी

लखनऊ में पासिंग आउट परेड की सलामी लेने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कहा कि मैं संतोष के साथ कह सकता हूं कि प्रशिक्षण और प्रशिक्षण केंद्रों की सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य किया गया है। आज का दिन इस बात का गवाह है कि इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों ने पेशेवर प्रशिक्षण का कितना बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमने देखा है कि वे उत्तर प्रदेश पुलिस को न केवल देश की, बल्कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल के रूप में स्थापित करने के प्रयासों में किस प्रकार योगदान देने जा रहे हैं।

26 Apr 2026, 11:48:28 AM IST

कुपवाड़ा में शहीद महेंद्र पाण्डेय को पुण्यतिथि पर नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

गोसाईंगंज में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शहीद हुए महेंद्र पाण्डेय की 24वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके पैतृक गांव पाण्डेयपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में बने स्मारक पर परिजनों और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। श्रद्धांजलि के दौरान शहीद की मां शोभा पाण्डेय बेटे को याद कर भावुक हो उठीं।

सुलतानपुर जनपद के पाण्डेयपुर गांव निवासी महेंद्र पाण्डेय का जन्म वर्ष 1976 में पिता स्वर्गीय राजपति पाण्डेय एवं माता शोभा पाण्डेय के यहां हुआ था। वे 22 जून 1996 को भारतीय थलसेना की तोपखाना रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। अपनी सेवाकाल के दौरान उन्हें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का गौरव भी प्राप्त हुआ।

26 Apr 2026, 11:39:16 AM IST

महाराणा प्रताप ग्रामोदय इमिलिया कोडर के प्रधानाचार्य व 2 छात्रो ने सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट

बलरामपुर में दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप ग्रामोदय इमिलिया कोडर बलरामपुर के दो छात्रो ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पोस्टर पर प्रतिमा बनाया था। प्रतिमा बनाकर छात्रों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य व सचिव दीन दयाल शोध संस्थान गोंडा से मिले तत्पश्चात सचिव रामकृष्ण ने दो छात्रों व विद्यालय के प्रधानाचार्य को मिलने के संदर्भ मे मुख्यमंत्री से समय लिया और 24 अप्रैल को शाम करीब 5:15 PM पर मुख्यमंत्री आवास लखनऊ मे मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार शुक्ल और कक्षा 9 वी के छात्र बलराज चौधरी तथा रमन राणा द्वारा बनाई गई प्रतिमा को मुख्यमंत्री को सप्रेम भेंट की गई।

26 Apr 2026, 10:57:02 AM IST

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे समेत तीन की मौत

सीतापुर कोतवाली देहात के सीतापुर-गोला मार्ग पर रविवार को अंगराशि मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार मां बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के समय बाइक सवार शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

रामकोट के अर्थाना निवासी हिमांशु पांडे (30) अपनी मां रेखा (50) और सुनीता (45) के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर रविवार सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। वह कोतवाली देहात के सीतापुर-गोला मार्ग पर रविवार को अंगराशि मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

26 Apr 2026, 10:31:07 AM IST

सड़क हादसा में दिहाड़ी मजदूर की मौत

बाराबंकी में स्थानीय कोठी कस्बा में शनिवार रात बाजार गेट के सामने पैदल जा रहे एक युवक को ट्रक की चेचिस लेकर जा रहे चालक ने कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान आनंद (25) पुत्र राममनोहर निवासी रहीमपुर मजरे सेमरावां थाना कोठी के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। हादसा उस समय हुआ जब मृतक शहर से मजदूरी करके घर लौट रहा था। तभी कोठी चौराहे पर सामान लेने के लिए पैदल जा रहा था। एसएसआई शिव सागर तिवारी ने बताया कि सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

26 Apr 2026, 10:14:27 AM IST

घर में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

बाराबंकी में थाना क्षेत्र के त्रिलपुरा में एक विवाहिता ने शनिवार की देर रात मकान की छत पर टीन सेट में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रविवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी इस मामले में पुलिस को किसी प्रकार से तहरीर नहीं मिली है।

मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलपुरा निवासी पंकज यादव की पत्नी अंजली यादव (32) का शव मकान की छत पर टीन सेट से लटकता मिला। पति ने पत्नी को फंदे स लटकता देख चीख पड़ा। गांव के लोग भी एकत्र हो गए।

सूचना पर मसौली पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका की शादी 2012 में हुई थी। कोई तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

26 Apr 2026, 09:57:44 AM IST

ट्रक और बस की हुई भिड़त, एक दर्जन यात्री घायल

थाना हापुड़ देहात में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बाईपास पर मंसूरपुर कट के पास अचानक ट्रक का ब्रेक लगने से पीछे से दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की ओर से जा रही उत्तराखंड डिपो की बस टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। चालक के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य घायलों के सामान्य चोटें लगी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराया।

26 Apr 2026, 09:46:12 AM IST

घर के बाहर सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या

अम्बेडककरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के आशापार गांव में शनिवार रात घर के बाहर सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

आशापार गांव निवासी संतोष तिवारी 52 वर्ष पुत्र राम मूर्ति तिवारी शनिवार रात 11 बजे एक बारात से वापस लौटे थे। और घर के बाहर खाट पर सो रहे थे बगल में अलग चारपाई पर संतोष तिवारी की पत्नी भी सो रही थी। इसी बीच सोते हुए अज्ञात हमलावर ने सोते हुए संतोष तिवारी के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

26 Apr 2026, 09:40:34 AM IST

यूपी ट्रिपल मर्डर: सभासद के भाई-भतीजे और चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, पार्टी में हुआ था विवाद

यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान शनिवार देर रात हुए विवाद के चलते एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी ट्रिपल मर्डर: सभासद के भाई-भतीजे और चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, पार्टी में हुआ था विवाद

26 Apr 2026, 09:17:02 AM IST

पेड़ काटने को लेकर हुई मारपीट में घायल अधिवक्ता के पिता की मौत

गोण्डा के धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रुद्रगढ़ नौसी के मजरा अलफनगर में शनिवार को विवाद के बाद मारपीट हुई , जिसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए । घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचाया गया, जहां 65 वर्षीय अधिवक्ता के पिता की हालत नाज़ुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया ।

वहां भी गम्भीर स्थिति की दशा में चिकित्सको ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया । परिजन उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ ले गए जहां चिकित्सको ने स्थिति को नियंत्रण से बाहर बताया । लखनऊ मेडिकल कॉलेज गोंडा में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।

26 Apr 2026, 09:02:05 AM IST

गोरखपुर के विरासत गलियारे में एक-दूसरे पर इल्जाम लगाने लगे दो विभागों के अधिकारी; जानें क्यों?

निरीक्षण के दौरान जलकल विभाग के एई ने कहा कि पाइपलाइन डालने के बाद लोक निर्माण विभाग खोदाई कर रहा है जिससे रिसाव हो जा रहा है। उनकी बात सुनते ही लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता ने जवाब देते हुए कहा कि बताओ कहां खोदाई हुई है, अलीनगर में ड्रेन डक्ट का काम नाम मात्र ही बचा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: गोरखपुर के विरासत गलियारे में एक-दूसरे पर इल्जाम लगाने लगे दो विभागों के अधिकारी; जानें क्यों?

26 Apr 2026, 08:47:40 AM IST

गोद में उठा कमरे में ले गया पिता, चाकू से तीन साल के बेटे का गला रेत खुद लगा ली फांसी

यूपी में झांसी के रक्सा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत एक पिता ने पहले अपने तीन साल के इकलौते बेटे को गला रेतकर मार डाला और फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: गोद में उठा कमरे में ले गया पिता, चाकू से तीन साल के बेटे का गला रेत खुद लगा ली फांसी

26 Apr 2026, 08:32:50 AM IST

आसमान से बरसती आग में बांदा 47.4 डिग्री पर तपा, प्रयागराज-वाराणसी 45 डिग्री के पार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। गर्म हवा और झुलसा देने वाली धूप से शनिवार को यूपी के 31 शहरों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। छह शहरों में 44 डिग्री से ज्यादा रहा। बांदा में दिन का तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।,

पूरी खबर यहां पढ़ें: आसमान से बरसती आग में बांदा 47.4 डिग्री पर तपा, प्रयागराज-वाराणसी 45 डिग्री के पार

26 Apr 2026, 08:06:28 AM IST

कहीं आड़े न आ जाए उम्र, योगी मंत्रिमंडल में बदलाव नहीं चाहती मंत्रियों की एक लॉबी; ये है डर

भाजपा नेतृत्व के दूत के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े बीते दिनों में दो बार यहां आ चुके हैं। 20 अप्रैल का उनका दौरा तो बेहद गोपनीय रहा। इसमें उन्होंने सीएम योगी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की थी। पार्टी सूत्रों की मानें तो तावड़े ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: कहीं आड़े न आ जाए उम्र, योगी मंत्रिमंडल में बदलाव नहीं चाहती मंत्रियों की एक लॉबी; ये है डर

26 Apr 2026, 07:46:33 AM IST

होमगार्ड भर्ती में गड़बड़ी की साजिश का पर्दाफाश, 3 शिक्षकों समेत 4 गिरफ्तार; सेंटर में मिली डिवाइस

कानपुर में एक परीक्षा केंद्र के भीतर नकल कराने के इरादे से इलेक्ट्रानिक डिवाइस छिपाकर रखी गई थी। एटा में अभ्यर्थी फर्जी प्रवेश पत्र लेकर पहुंचा था, जो बायोमैट्रिक जांच में डाटा मैच न होने पर पकड़ा गया। होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा में पहले दिन गड़बड़ी के प्रयास में 4 लोग गिरफ्तार हुए।

पूरी खबर यहां पढ़ें: होमगार्ड भर्ती में गड़बड़ी की साजिश का पर्दाफाश, 3 शिक्षकों समेत 4 गिरफ्तार; सेंटर में मिली डिवाइस

26 Apr 2026, 07:46:30 AM IST

आमने-सामने आ गई दो बारातें, दूल्हों और बारातियों से मारपीट; SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ केस

शाहजहांपुर के गांव लाई खेड़ा में मुकेश बाल्मीकि के घर बारात भुता के पाऊनगला गांव से आई थी। गांव की गलियों में बारात घूम रही थी। उसी समय गांव में सुरेन्द्र सिंह के घर भी बारात आ रही थी। दोनों बारातें आमने-सामने आ गयीं। रास्ता बदलने को लेकर कहासुनी बढ़ी। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

पूरी खबर यहां पढ़ें: आमने-सामने आ गई दो बारातें, दूल्हों और बारातियों से मारपीट; SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ केस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।