up bulandshahr crime women kills stepbrother daughter commits suicide marriage dispute news देवर के प्यार में पागल भाभी की खौफनाक वारदात, शादी को नहीं था तैयार तो…, तीन मौतों से सनसनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

देवर के प्यार में पागल भाभी की खौफनाक वारदात, शादी को नहीं था तैयार तो…, तीन मौतों से सनसनी

यूपी में बुलंदशहर के खुर्जा में देवर के प्यार में पागल भाभी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। अपने देवर और मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। देवर अपनी भाभी से शादी को तैयार नहीं हो रहा था।

Sat, 14 March 2026 10:55 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, खुर्जा (बुलंदशहर), संवाददाता
share
देवर के प्यार में पागल भाभी की खौफनाक वारदात, शादी को नहीं था तैयार तो…, तीन मौतों से सनसनी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवर के प्यार में पागल भाभी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। भाभी ने पहले अपने देवर और अपनी 4 वर्षीय मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी पेड़ से लटककर जान दे दी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

रेलवे ट्रैक के किनारे मिले शव

शुक्रवार सुबह खुर्जा नगर पुलिस को सूचना मिली कि गांव नेहरूपुर और मांछीपुर के निकट मेरठ रेलमार्ग के किनारे तीन शव पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर महिला का शव एक पेड़ से फंदे पर लटका हुआ था, जबकि उसके नजदीक ही जमीन पर एक युवक और एक मासूम बच्ची के शव पड़े थे। मृतकों की शिनाख्त भाभी देवी सरकार (30 वर्ष), देवर सरल सरकार (28 वर्ष) और बेटी सावंती सरकार (4 वर्ष) के रूप में हुई है। यह परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दीनाजपुर जिले का रहने वाला था और खुर्जा में एक पॉटरी में काम करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति-परिजनों को नशीला दूध पिलाकर नवविवाहिता प्रेमी संग फरार,पिछले साल हुई थी शादी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कोल्डड्रिंक की खाली बोतल, चिप्स, समोसा, सेब आदि खाने का सामान और महिला के मोबाइल व नकदी बरामद की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, युवक सरल सरकार और मासूम सावंती की मौत गला दबाने से हुई है, जबकि महिला देवी सरकार की मौत फांसी लगने से हुई है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला ने पहले देवर और बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया, फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और अंत में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डंडों से पीटा, दीवार पर सिर पटककर मारा, मासूम के शरीर पर बेरहमी के मिले 21 निशान
ये भी पढ़ें:चलती ट्रेन में मेडिकल छात्रा से रेप की कोशिश, साबरमती के फर्स्ट एसी में वारदात

पति से विवाद और देवर से शादी की चाहत

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतका देवी सरकार का अपने पति के साथ 11 मार्च को झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर देवर के पास चली गई थी। मृतका के पति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने देवर सरल सरकार से शादी करना चाहती थी, लेकिन सरल इस शादी के लिए तैयार नहीं था। इसी बात से नाराज होकर महिला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर के आधार पर उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।