UP Bulandsehar Stepmother beats three year old girl to death son escapes to save her life सौतेली मां ने तीन साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला, बेटे ने भागकर बचाई जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सौतेली मां ने तीन साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला, बेटे ने भागकर बचाई जान

बुलंदशहर में सौतेली मां ने मामूली बात से नाराज होकर तीन साल की मासूम बच्ची की पीटकर हत्या कर दी, जबकि बेटे ने भाग कर जान बचाई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित मां को हिरासत में ले लिया।

Thu, 9 April 2026 06:53 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बुलंदशहर
share
सौतेली मां ने तीन साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला, बेटे ने भागकर बचाई जान

UP News: यूपी के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पहासू क्षेत्र के गांव सुरजावली में सौतेली मां ने तीन साल की मासूम बच्ची की पीटकर हत्या कर दी, जबकि बेटे ने भाग कर जान बचाई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित मां को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

गांव सुरजावली के रहने वाले विनोद ने नोएडा में जॉब करता है। छह साल पहले उसका पहली पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके चलते उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद विनोद ने पूनम से दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से उसे दो संतान थीं। जिनमें से बड़ा बेटा छह वर्षीय विराट और छोटी बेटी तीन वर्षीय काव्या है। दोनों बच्चे सौतेली मां पूनम के साथ घर में ही रहते थे। आरोप है कि पूनम छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को फटकारती रहती थी। बुधवार को किसी बात को लेकर पूनम का गुस्सा भड़क गया और उसने दोनों को मारना शुरू कर दिया। गुस्से में उसने लोहे की रॉड उठा ली इसी बीच विराट मौके से भाग गया। जबकि काव्या को पकड़ कर उसने पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से काव्या की मौत हो गई। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूनम को हिरासत में लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकान तोड़ने पहुंचे प्रशासन के सामने बाप-बेटे समेत तीन ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

दोनों को नुकसान पहुंचाना चाहती थी मां

बताया जा रहा है कि आरोपी सौतेली मां पूनम दोनों बच्चों को नुकसान पहुंचाना चाहती थी। घटना के दौरान उसने दोनों बच्चों को निशाना बनाया, लेकिन छह वर्षीय बेटा विराट किसी तरह वहां से भाग निकला, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं सौतेली बेटी काव्या को उसने पकड़कर लोहे की रॉड से काफी पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पहासू थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 दिन से लापता किशोर की हत्या, नाबालिग दोस्तों ने शव के टुकड़े कर दफनाया

बेटे ने बताई सौतेली मां द्वारा प्रताड़ित करने की बात

घटना के बाद एकत्र हुए लोगों को बेटे विराट ने बताया कि उसकी सौतेली मां उनपर काफी गुस्सा करती थीं। साथ ही उनसे मारपीट करती थीं। बुधवार को भी उनसे मारपीट करने लगीं। जिससे डरकर वह भाग गया। वहीं उसकी बहन को सौतेली मां ने पकड़ लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर पत्नी का गला घोंटा, खुद ही लिखा गुमशुदगी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।