up budget 2026 yogi government gave big gifts to west up bulandshahar district got its first industrial scheme UP Budget: योगी सरकार ने वेस्ट यूपी को दीं बड़ी सौगातें, इस जिले को मिली पहली औद्योगिक योजना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Budget: योगी सरकार ने वेस्ट यूपी को दीं बड़ी सौगातें, इस जिले को मिली पहली औद्योगिक योजना

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से पेश बजट में मेरठ में अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 250 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है। शहर में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने हेतु रिंग रोड और फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

Wed, 11 Feb 2026 07:32 PMAjay Singh मुख्य संवाददाता, मेरठ
share
UP Budget: योगी सरकार ने वेस्ट यूपी को दीं बड़ी सौगातें, इस जिले को मिली पहली औद्योगिक योजना

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बुधवार को पेश किए गए बजट में मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी के लिए विकास की कुछ बड़ी सौगातें दी गई हैं। इस बजट में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। बुलंदशहर को पहली औद्योगिक योजना दिये जाने की घोषणा हुई है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से पेश बजट में मेरठ में अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 250 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, शहर में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने हेतु रिंग रोड और फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार होने की उम्मीद है। मेरठ, सहारनपुर सहित प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों को 'सोलर सिटी' के रूप में विकसित किया जाएगा, जो ऊर्जा संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बजट में बड़ी घोषणा: इन कर्मचारियों के खाते में आएंगे 16 से 20 हजार रुपये

बुलंदशहर के लिए यह बजट ऐतिहासिक रहा है, जहां पहली बार किसी बड़ी औद्योगिक योजना की शुरुआत की जा रही है। साथ ही, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के लिए प्रदेश स्तर पर 5041 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, जिसका सीधा लाभ मेरठ समेत वेस्ट यूपी के बुनकरों को मिलेगा। सभी जिला अस्पताल में अत्याधुनिक इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर की स्थापना होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसानों को लेकर अखिलेश ने क्या जताई चिंता? BJP पर बोला हमला, यूपी बजट पर भी तंज

शिक्षा के क्षेत्र में हर जिले में दो मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय और एक मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय खोले जाएंगे, जिसका सीधा लाभ मेरठ समेत वेस्ट यूपी के जिलों को होगा। ​इसके साथ ही, मेरठ के ड्रीम प्रोजेक्ट मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय और हाईस्पीड रैपिड रेल की प्रगति पर भी चर्चा की गई, जो इस क्षेत्र को आधुनिक वैश्विक पहचान दिलाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।