UP Board Exam Etawah 15 teachers and Workers over One Female Student during Optional Subject Exams यूपी बोर्ड: एक छात्रा की परीक्षा को लगे 15 शिक्षक-कर्मी, पूरे कमरे में अकेले दिया एग्जाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी बोर्ड: एक छात्रा की परीक्षा को लगे 15 शिक्षक-कर्मी, पूरे कमरे में अकेले दिया एग्जाम

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान एक अजब-गजब मामला देखने को मिला है। बोर्ड परीक्षा के दौरान आमतौर पर भीड़, अफरा-तफरी और सख्त निगरानी की तस्वीर सामने आती है, लेकिन गुरुवार को भरथना के एक परीक्षा केंद्र पर इसका बिल्कुल उलटा नजारा देखने को मिला।

Fri, 27 Feb 2026 01:22 PMSrishti Kunj संवाददाता, इटावा
share
यूपी बोर्ड: एक छात्रा की परीक्षा को लगे 15 शिक्षक-कर्मी, पूरे कमरे में अकेले दिया एग्जाम

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान एक अजब-गजब मामला देखने को मिला है। बोर्ड परीक्षा के दौरान आमतौर पर भीड़, अफरा-तफरी और सख्त निगरानी की तस्वीर सामने आती है, लेकिन गुरुवार को भरथना के एक परीक्षा केंद्र पर इसका बिल्कुल उलटा नजारा देखने को मिला। अकेली छात्रा को कृषि जन्तु विज्ञान की परीक्षा दिलाने के लिए एक दो नहीं बल्कि 15 शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी करनी पड़ी। पूरे कमरे में अकेली परीक्षा दे रही छात्रा पर निगरानी के लिए दो कक्ष निरीक्षकों के अलावा अन्य अधिकारी भी तैनात रहे।

यूपी के इटावा में भरथना कस्बे में एसएवी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यूपी बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार को सुबह की पाली में इंटर की कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा थी। एसएवी इंटर कॉलेज में कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा देने के लिए सिर्फ एक छात्रा ही पंजीकृत थी। गौरी यादव निर्धारित समय पर परीक्षा देने के लिए पहुंच गई। इस छात्रा की परीक्षा कराने के लिए 15 शिक्षकों, कर्मचारियों और पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। केंद्र की सभी व्यवस्थाएं चौक चौबंद की गई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP SIR में फॉर्म छह जमा करने को अब चार दिन ही बचे, 10 अप्रैल को आएगी अंतिम सूची

परीक्षा कराए जाने के लिए परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक केंद्र व्यवस्थापक, एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक ने अपनी ड्यूटी संभाली। परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर लगाए गए थे। एक कक्ष निरीक्षक को रिलीवर के रूप में भी रखा जाता है। स्कूल के आंतरिक सचल दल में शामिल तीन शिक्षक भी पूरी परीक्षा के दौरान मौजूद रहे। परीक्षा कराने सफाई आदि की व्यवस्था और बंडल लाने ले जाने की व्यवस्था में तैनात कॉलेज के चार कर्मचारियों और दो पुलिस कर्मचारी भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिल्लाता रहा पति, जिंदा जले पत्नी- बेटा; डंपर की टक्कर से कार में आग लगी थी

अन्य दो केंद्रों पर भी सामने आया कुछ इसी तरह का मामला

इटावा जिले में दो अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के मिलते-जुलते मामले सामने आए। लोकमान्य रुरल इंटर कॉलेज महेवा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र पर गुरुवार को सुबह की पाली में सिर्फ दो परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे और यहां भी 15 शिक्षकों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। इसी तरह श्री प्रहलाद स्मारक इंटर कॉलेज चौपला में गुरुवार को प्रथम पाली में तीन परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। इन तीन परीक्षार्थियों के लिए भी 15 शिक्षक और कर्मचारियों को तैनात किया गया था। दरअसल इन विषयों के छात्र-छात्राएं कम होने के कारण परिक्षा के समय गिनती के ही बच्चे दिख रहे हैं। हालांकि इनके लिए स्टाफ पूरा लगाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा? जिनको लेकर शंकराचार्य ने खोला मोर्चा, नई तस्वीर दिखाई
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।