who is ips ajay pal sarmha shankaracharya avimukteshwaranand controversy photo viral up news कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा? जिनको लेकर शंकराचार्य ने खोला मोर्चा, नई तस्वीर दिखाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा? जिनको लेकर शंकराचार्य ने खोला मोर्चा, नई तस्वीर दिखाई

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने यूपी के चर्चित आईपीएस अजय पाल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक नई तस्वीर जारी की है। शंकराचार्य का दावा है कि आईपीएस शर्मा उनके विरोधियों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

Fri, 27 Feb 2026 12:39 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा? जिनको लेकर शंकराचार्य ने खोला मोर्चा, नई तस्वीर दिखाई

Avimukteshwaranand Latest News: उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई एनकाउंटर नहीं, बल्कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा उन पर लगाए गए आरोप हैं। शंकराचार्य ने एक नई तस्वीर सार्वजनिक करते हुए आईपीएस अजय पाल शर्मा की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। शंकराचार्य पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने नाबालिगों का यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर प्रयागराज के झूंसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अजय पाल इस समय प्रयागराज में ही तैनात हैं। शंकराचार्य ने अजय पाल की जन्मदिन पर केक काटते हुए आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ फोटो दिखाई थी। इस फोटो को आशुतोष ने एआई बताया था। अब उसी कार्यक्रम की दूसरी फोटो दिखाते हुए दावा किया कि यह फोटो अब भी आशुतोष ब्रह्मचारी के फेसबुक आईडी पर है। शंकराचार्य का आरोप है कि उनके खिलाफ साजिश के पीछे आईपीएस अफसर का हाथ है।

कौन हैं आईपीएस अजय पाल शर्मा?

अजय पाल शर्मा 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। उन्हें यूपी पुलिस में 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' और 'सिंघम' के नाम से जाना जाता है। नोएडा और रामपुर में एसपी रहते हुए उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया था। रामपुर में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार करने पर उनकी काफी चर्चा हुई थी। वह 15 साल के करियर में 500 से अधिक एनकाउंटर कर चुके हैं। इनमें 15 अपराधी मारे गए, जबकि अन्य गिरफ्तार किए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के लिए आज अहम दिन, अग्रिम जमानत पर HC में सुनवाई

22 महीने में किए 136 एनकाउंटर

पंजाब के लुधियाना के रहने वाले डॉ. अजय पाल शर्मा आईपीएस बनने से पहले डेंटल सर्जन थे। उन्होंने पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज से बीडीएस (डेंटल साइंसेज) की डिग्री ली थी। उनके छोटे भाई अमित पाल शर्मा एक आईएएस अधिकारी हैं।

41 साल के अजय पाल अभी प्रयागराज में एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह पांच जिलों में एसपी/एसएसपी रह चुके हैं। जौनपुर में एसपी रहते हुए 136 एनकाउंटर किए। यह किसी भी जिले में एक एसपी के कार्यकाल में हुई मुठभेड़ों की संख्या के मामले में सबसे अधिक है।

अजय पाल इसके अलावा हाथरस, शामली, रामपुर और जौनपुर के कप्तान रह चुके हैं। वर्ष 2013 में भी प्रयागराज में आयोजित कुंभ के दौरान तैनात रहे। पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक और यूपी-112 के कप्तान के रूप में भी उन्हें जिम्मेदारी दी गई।

महाकुंभ से ठीक पहले उन्हें प्रयागराज में नोडल अधिकारी के पद पर तैनात किया गया। 22 दिसंबर 2024 को उन्हें एडिशनल सीपी प्रयागराज बनाया गया। इस दौरान महाकुंभ के सफल आयोजन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। महाकुंभ के बाद उन्हें एडिशनल सीपी की जिम्मेदारी मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आस्था पर आघात स्वीकार नहीं, शंकराचार्य के समर्थन में उतरीं राजा भैया की बेटी

विवादों से भी रहा नाता

अजय पाल शर्मा का विवादों से भी नाता रहा। 2020 में एक महिला ने अजय पाल पर उनसे 2016 में शादी करने का दावा किया और बाद में मुकरने का आरोप लगाया। लखनऊ में केस दर्ज हुआ, एसआईटी जांच हुई लेकिन बाद में क्लीन चिट मिल गई थी।

मौनी अमावस्या विवाद के बाद भी अफसरों पर बिफरे थे

मौनी अमावस्या के दिन संगम तट पर हुए विवाद के दौरान भी शंकराचार्य ने कई अफसरों की तस्वीर दिखाकर कई आरोप लगाए थे। हालांकि तब अजय पाल शर्मा भी संगम पर मौजूद थे लेकिन शंकराचार्य के निशाने पर नहीं थे।

अब नए विवाद के बाद अजय पाल शर्मा निशाने पर आए हैं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पहले केक काटते हुए आशुतोष और अजय पाल की तस्वीर दिखाई थी। अब गेंदें की माला पहने हुए आशुतोष के साथ तस्वीर दिखाई है। शंकराचार्य का दावा है कि उनके खिलाफ जो भी कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई हो रही है, उसके पीछे एक सुनियोजित स्क्रिप्ट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका का एंगल, 'ससुर' का फोन; शंकराचार्य के वकील को धमकी देने वाला पकड़ाया

शंकराचार्य का आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि अजय पाल शर्मा उन लोगों को संरक्षण दे रहे हैं जो मठ और उनकी छवि को धूमिल करना चाहते हैं। उनका आरोप है कि पुलिस अधिकारी निष्पक्ष जांच करने के बजाय एक पक्ष की मदद कर रहे हैं। हालांकि पहली तस्वीर सामने आने के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया था कि शामली में अजय पाल शर्मा ने ही उन्हें जेल भेजा था। ऐसे में अजय पाल शर्मा उनके करीबी कैसे हो सकते हैं?

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।