UP BJP MP Vijay Kumar Dubey convoy vehicles collided, 5 injured यूपी में बीजेपी सांसद के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, 5 घायल; मची अफरातफरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बीजेपी सांसद के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, 5 घायल; मची अफरातफरी

यूपी के हाटा से सांसद विजय कुमार दुबे के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी को हाटा सीएचसी ले जाया गया जहां से एक को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

Fri, 6 March 2026 08:40 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में बीजेपी सांसद के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, 5 घायल; मची अफरातफरी

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सांसद विजय कुमार दुबे के काफिले में शुक्रवार को चल रहीं छह लग्जरी गाड़ियों में से दो हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा ओवरब्रिज पर आपस में टकरा गईं। इस दौरान एक गाड़ी के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे-पीछे चल रहीं पांच गाड़ियां भी एक-दूसरे से भिड़ गईं। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी को हाटा सीएचसी ले जाया गया जहां से एक को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

सांसद विजय कुमार दुबे गोरखपुर स्थित अपने आवास से शुक्रवार को लोकसभा क्षेत्र में हाटा आ रहे थे। उनके साथ वाहनों का काफिला चल रहा था। उनके काफिले में छह लग्जरी गाड़ियां चल रही थीं। काफिला हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान एक गाड़ी के चालक ने ब्र्रेक लगा दिया जिससे पीछे-पीछे चल रहीं अन्य गाड़ियां भी एक-दूसरे से भिड़ गईं। इस दुर्घटना में दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और गाड़ियों में सवार भाजपा नेता डॉ. रवीश सिंह, छोटेलाल शास्त्री, अभिमन्यु गौतम, सत्यनारायण गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानविक्रम सिंह को मामूली चोटें आईं।

मौके पर मौजूद लोगों और सहयोगियों ने तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने छोटलाल शास्त्री को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। अन्य सभी को घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने में सहयोग किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन सहायक टीचर की फिर से होगी जांच, एक महीने के भीतर मांगी गई रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:UP बीजेपी MLC को डिजिटल अरेस्ट कहकर दी कार्रवाई चेतावनी, डेढ़ घंटे तक रहे परेशान
ये भी पढ़ें:यूपी के इन 17 शहरों में कॉरपोरेट की तरह होंगा नगर निगम का ऑफिस, ऐसी सुविधा भी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।