These 17 cities in UP will have municipal corporation offices like corporate ones, with similar facilities. यूपी के इन 17 शहरों में कॉरपोरेट की तरह होंगा नगर निगम का ऑफिस, ऐसी सुविधा भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इन 17 शहरों में कॉरपोरेट की तरह होंगा नगर निगम का ऑफिस, ऐसी सुविधा भी

यूपी के लखनऊ, गाजियाबाद, मुरादाबाद व वाराणसी समेत 17 शहरों में कारपोरेट की तरह नगर निगम भवन बनाए जाएंगे। योगी सरकार सुविधाओं को और बेहतर करने जा रही है।

Fri, 6 March 2026 02:56 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इन 17 शहरों में कॉरपोरेट की तरह होंगा नगर निगम का ऑफिस, ऐसी सुविधा भी

UP News:योगी सरकार शहरों में हाउस टैक्स, वाटर टैक्स व सीवर टैक्स जमा करने की सुविधा और बेहतर करने जा रही है। बड़े शहरों में इसके लिए कारपोरेट की तरह नगर निगम भवन बनाए जाएंगे। पहले चरण में चार लखनऊ, गाजियाबाद, मुरादाबाद व वाराणसी में इन भवनों को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अन्य 13 शहरों में भी इसी तरह कार्यालय भवन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराने की प्रकिया शुरू कर दी गई है।

एक साथ ही सभी तरह के टैक्स जमा करने की सुविधा

प्रदेश में मौजूदा समय 17 नगर निगम हैं। अयोध्या, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, फिरोजाबाद, बरेली, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, शाहजहांपुर और सहारनपुर में कारपोरेट की तर्ज पर आधुनिक कार्यालय बनाए जाने हैं। पहले चरण में चार शहरों लखनऊ, गाजियाबाद, मुरादाबाद और वाराणसी में इसे बनाने का काम शुरू किया गया है। अन्य शहरों से इसी तरह के भवन बनाने का प्रस्ताव मांगा गया है, जिससे आधुनिक सुविधाओं वाला कार्यालय भवन देने के साथ ही लोगों को एक साथ ही सभी तरह के टैक्स जमा करने की सुविधा मिल सके। इसके लिए शहर के मुख्य स्थानों पर जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में इन 6 प्रत्याशियों के 3 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक, चुनाव आयोग का ऐक्शन
ये भी पढ़ें:UP में इन शिक्षकों के प्रमोशन का कोटा फिर से होगा बहाल, योगी सरकार की ये तैयारी
ये भी पढ़ें:योगी सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि, इस जिले के 2 ब्लॉकों को मिला सम्मान

वाईफाई की भी होगी सुविधा

नगर निगम के नए भवनों को पूरी तरह से आधुनिक बनाने के साथ ही वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। इसमें सभी तरह के काम ऑनलाइन किए जाएंगे। संबंधित शहर में जितने भी नगर निगम के जोनल कार्यालय होंगे, उसे इस मुख्य भवन से जोड़ा जाएगा, जिससे लोग यदि चाहें तों यहीं पर अपना टैक्स जमा कर सकेंगे। इसमें एक बेहतर कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। इसका एक टोल फ्री नंबर भी होगा। इसके माध्यम से शहर की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नगर विकास विभाग ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसी सुविधाएं दी जाएं, जिससे लोगों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।