UP TET 2026: चार साल बाद होगी यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा, जानिए नोटिफिकेशन में क्या खास
UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 27 मार्च से आवेदन शुरू होंगे और जुलाई में परीक्षा होगी। आइए जानते हैं इस बार के नोटिफिकेशन की खास बाते।

UPTET 2026 Notification : टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर आ गई है। चार साल के लंबे इंतजार के बाद अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इसके साथ ही आवेदन की तारीखें भी साफ कर दी गई हैं। जारी किए गए नोटिफिकेशन पर गौर करें तो इस बार प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया गया है, जिससे उम्मीदवारों को पहले से ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। UPTET 2026 यानी UPTET 2026 उन उम्मीदवारों के लिए अहम परीक्षा है जो उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। गौरतलब है कि यह परीक्षा दो स्तरों पर होती है, जिसमें एक प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 और दूसरा उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 के लिए होता है। इन दोनों स्तरों पर पढ़ाने के लिए यह परीक्षा पास करना जरूरी होता है। UPTET 2026 नोटिफिकेश में क्या है खास? आइए जानते हैं...
UPTET 2026 परीक्षा के लिए OTR अब अनिवार्य
जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस बार सबसे बड़ा बदलाव OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन को लेकर किया गया है। अब किसी भी उम्मीदवार को सीधे फॉर्म भरने की अनुमति नहीं होगी। पहले उन्हें UPESSC OTR Portal पर जाकर अपना OTR पूरा करना होगा, उसके बाद ही वे UPTET 2026 के लिए आवेदन कर पाएंगे।
UPTET 2026 का आवेदन कब से कब तक होंगे
आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 26 अप्रैल 2026 तक अपना फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद अगर किसी तरह की गलती हो जाती है या शुल्क से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो उसे ठीक करने के लिए 1 मई 2026 तक का समय दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते ही अपना फॉर्म भर लें और आखिरी समय की भागदौड़ से बचें।
UPTET 2026 की परीक्षा कब होगी
परीक्षा की तारीख भी आयोग ने घोषित कर दी है। UPTET 2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इसका मतलब है कि उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय है, लेकिन प्रतियोगिता को देखते हुए अभी से तैयारी शुरू करना ही समझदारी होगी।
UPTET 2026 परीक्षा का आवेदन कैसे करें
अगर आप पहली बार फॉर्म भर रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। प्रक्रिया काफी सीधी है:
सबसे पहले OTR पोर्टल पर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
इसके बाद लॉगिन करके UPTET 2026 का आवेदन फॉर्म खोलें।
अपनी जरूरी जानकारी भरें जैसे नाम, शिक्षा, पता आदि।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट जरूर निकाल लें।
UPTET 2026 परीक्षा आवेदन के लिए ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को खास ध्यान रखना होगा कि वे अपनी सभी जानकारी सही और स्पष्ट भरें। नाम, जन्मतिथि और शैक्षणिक विवरण में कोई गलती न हो, क्योंकि छोटी सी गलती भी आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है।
क्यों जरूरी है UPTET 2026 पास करना
UPTET पास करना सरकारी शिक्षक बनने की दिशा में पहला बड़ा कदम होता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो पाते हैं।




साइन इन