UP Bareilly Husband Shot Wife after Dispute over 500 rupees expenses woman injured पांच सौ रुपये के विवाद में पत्नी को मारी गोली, घायल करके खुद फरार हो गया पति, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पांच सौ रुपये के विवाद में पत्नी को मारी गोली, घायल करके खुद फरार हो गया पति

यूपी के बरेली में शीशगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। पांच सौ रुपये के हिसाब-किताब को लेकर कहासुनी होने पर पति ने पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली महिला के कंधे पर लगी, जिसके बाद पति वहां से फरार हो गया।

Sun, 22 March 2026 01:18 PMSrishti Kunj संवाददाता, बरेली
share
पांच सौ रुपये के विवाद में पत्नी को मारी गोली, घायल करके खुद फरार हो गया पति

यूपी के बरेली में शीशगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। पांच सौ रुपये के हिसाब-किताब को लेकर कहासुनी होने पर पति ने पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली महिला के कंधे पर लगी, जिसके बाद पति वहां से फरार हो गया। समय पर महिला के भाई ने वहां पहुंच बहन को अस्पताल भेजा। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार गांव कल्यानपुर में शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे निशा अपनी ससुराल में ईद की तैयारियां कर रही थी। इसी दौरान उसका शौहर राशिद घर पहुंचा और तमंचा से फायर कर दिया। दोनों के बीच 500 रुपये के हिसाब को लेकर विवाद था। गोली निशा के बाएं कंधे में लगी और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ी। निशा के शोर मचाने पर पड़ोस में ही रहने वाले उसके भाई मोनिश वहां पहुंचे तो राशिद हाथ में तमंचा लेकर वहां से भाग रहा था। उन्होंने घायल निशा को ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Top News: 1000 रुपये के विवाद में डबल मर्डर, पत्नी ने सुपारी देकर मरवाया पति

इस मामले में निशा के भाई मोनिश की तहरीर पर निशा के पति राशिद के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पति राशिद ने निशा को पांच सौ रुपये दिए थे। उसने कहा था कि दूध का हिसाब करके बाकी रुपये वापस कर दे। इन्हीं रुपयों के हिसाब-किताब को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और राशिद ने तमंचे से गोली मारकर उसे घायल कर दिया। अस्पताल में भर्ती महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, आरोपी पति अभी फरार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर की छत से गुजर रहे केबिल को हटाने पर बवाल,पड़ोसी ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस का कहना है कि घायल का इलाज जारी है। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी फरार है और उसकी अभी तलाश की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बना दी गई हैं। आरोपी को पकड़कर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घायल को इलाज के बाद घर भेजा जाएगा। महिला के भाई की तहरीर पर शिकायत दर्ज है और मामले में जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैटिंग करते-करते थमी सांसें, शिक्षक-छात्र की क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से मौत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।