A teacher in Shahjahanpur and a student in Bareilly died of heart attack while playing cricket बैटिंग करते-करते थमी सांसें, शाहजहांपुर में शिक्षक और बरेली में छात्र की क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बैटिंग करते-करते थमी सांसें, शाहजहांपुर में शिक्षक और बरेली में छात्र की क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से मौत

बरेली और शाहजहांपुर में क्रिकेट खेलते समय दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बरेली में क्रिकेट खेलते समय एक छात्र के सीने में दर्द उठा और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। वहीं, शाहजहांपुर में भी दिल का दौरा पड़ने से एक युवक की मौत हो गई।

Sun, 22 March 2026 12:30 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बरेली/शाहजहांपुर
share
बैटिंग करते-करते थमी सांसें, शाहजहांपुर में शिक्षक और बरेली में छात्र की क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से मौत

यूपी में हार्ट अटैक का मामला बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जा रही है। नया मामला बरेली और शाहजहांपुर से सामने आया है। जहां क्रिकेट खेलते समय एक छात्र और युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोनों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, ईद से पहले हुई इस घटना से छात्र के परिवार में मातम पसर गया।

पहला मामला बरेली जिले के हरपुर मटकली गांव का है। पुलिस के मुताबिक, 22 साल का शाकिब दिल्ली में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था और वह ईद मनाने करीब सात दिन पहले अपने घर आया था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शाकिब अपने दोस्तों के साथ गांव के ईदगाह के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहा था और इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा तथा उसकी सांस फूलने लगी। पुलिस के मुताबिक, परिजन और दोस्त उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल को देखकर किसान को पड़ा हार्ट अटैक, मौत

शाहजहांपुर में 30 वर्षीय युवक की मौत

शाजहांपुर में भी एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ओसीएफ ग्राउंड पर क्रिकेट मैच के दौरान शनिवार दोपहर 30 वर्षीय खिलाड़ी सोनल चंद्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मैदान पर अचानक सीने में दर्द उठने पर साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से बरेली ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने बताया कि रोजा के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी सोनल चंद्रा शनिवार को ओसीएफ और फैक्ट्री के बीच खेले जा रहे मैच में शामिल थे। बैटिंग के दौरान उन्होंने 33 रन बनाए। इसके बाद मैदान पर बैठते समय उन्होंने साथियों से सीने में दर्द की शिकायत की। पहले उन्हें रोडवेज के सामने एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बरेली अस्पताल भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोग उन्हें बरेली ले जा रहे थे, तभी तिलहर के आगे फिर अटैक पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सियालदाह एक्सप्रेस में यात्री को हार्ट अटैक, टॉयलेट जाते समय गिरा, फिर उठा नहीं

मां-बाप के इकलौते संतान थे सोनल

बरेली के निजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोनल चंद्रा शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के पैनल में अंपायर की भूमिका भी निभा रहे थे। स्थानीय स्तर पर होनहार खिलाड़ी थे। बीते 17 मार्च को उन्होंने अपना 30वां जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के महज तीन दिन बाद हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सोनल अपनी मां सुनीता चंद्रा के इकलौती संतान थे। राना पब्लिक स्कूल निगोही में शिक्षक थे। मां सुनीता चंद्रा एक साल पहले सरकारी अध्यापिका पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। उनके पिता महेश चंद्रा सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे और करीब 30 साल पहले शहीद हो गए थे। पति के निधन के बाद से सुनीता चंद्रा रोजा में ही रह रही थीं। बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG Crisis: गैस सिलेंडर की लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, हार्ट अटैक से गई जान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।