UP Barabanki Massive explosion, 2 people were blown to pieces; sound of blast was heard far and wide बाराबंकी में भारी विस्फोट, 2 के उड़े चीथड़े, दूर-दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बाराबंकी में भारी विस्फोट, 2 के उड़े चीथड़े, दूर-दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारी विस्फोट की खबर सामने आई है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। घटना में दो लोगों के मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शरीर के चिथड़े उड़ गए।

Thu, 13 Nov 2025 03:48 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बाराबंकी में भारी विस्फोट, 2 के उड़े चीथड़े, दूर-दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

यूपी के बाराबंकी जिले में गुरुवार दिन में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। यह घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय बरई गांव में हुई, जब अचानक तेज धमाके की आवाज से पूरा गांव कांप उठा। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। घटना में दो लोगों के मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शरीर के चिथड़े उड़ गए। धमाका इतना भयानक था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही टिकैतनगर पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और राहत दल मौके पर पहुंच गए। घायल व्यक्तियों को पास के अस्पताल भेजा गया है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, धमाके के बाद भी छिटपुट विस्फोटों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि घटना किसी आतिशबाज़ी सामग्री या बारूद के अवैध भंडारण से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।

इलाके में दहशत का माहौल

बाराबंकी प्रशासन और जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है, और लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि घर या परिसर में किसी प्रकार का बारूद या विस्फोटक सामग्री तो नहीं रखी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आतंकी की गर्लफ्रेंड बनी डॉ. शाहीन ने तोड़ लिए थे परिवार से सारे रिश्ते
ये भी पढ़ें:विहिप नेता पर मुकदमा कराने वाली एडीएम ऋतु पुनिया हटाई गईं
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।