Pilibhit ADM Ritu Punia has been removed who filed a case against VHP leader विहिप नेता पर मुकदमा कराने वाली एडीएम ऋतु हटाई गईं: प्रसून होंगे पीलीभीत के नए अपर जिलाधिकारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

विहिप नेता पर मुकदमा कराने वाली एडीएम ऋतु हटाई गईं: प्रसून होंगे पीलीभीत के नए अपर जिलाधिकारी

विहिप नेता पर मुकदमा कराने वाली एडीएम ऋतु पुनिया हटाई गईं। शासन ने पीलीभीत से हटा कर प्रतीक्षारत कर दिया है। उनके स्थान पर मथुरा से वृंदावन विकास प्राधिकरण के कार्याधिकारी रहे प्रसून द्विवेदी को एडीएम के पद पर तैनाती दी गई है।

Thu, 13 Nov 2025 06:55 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
विहिप नेता पर मुकदमा कराने वाली एडीएम ऋतु हटाई गईं: प्रसून होंगे पीलीभीत के नए अपर जिलाधिकारी

विश्व हिन्दू परिषद के संगठन मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली एडीएम ऋतु पुनिया को शासन ने पीलीभीत से हटा कर प्रतीक्षारत कर दिया है। उनको लखनऊ मुख्यालय से अटैच किया गया है। उनके स्थान पर मथुरा से वृंदावन विकास प्राधिकरण के कार्याधिकारी रहे प्रसून द्विवेदी को एडीएम के पद पर तैनाती दी गई है। एडीएम के स्थानांतरण की खबर मिलते ही आरएसएस और विहिप पदाधिकारियों ने सरकार के कदम की सराहना की है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ऋतु पुनिया ने शुक्रवार को सदर कोतवाली में विश्व हिन्दू परिषद के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ के खिलाफ छवि खराब करने,रंगदारी मांगने और हमला करवाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार को प्रिंस गौड़ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। प्रिंस गौड़ के जेल जाने के बाद भाजपा व अन्य आनुशांगिक संगठन की राजनीति गरमा गई थी। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश जी और देंवेंद्र सिंह ने पीलीभीत पहुंचकर प्रशासन पर तमाम आरोप लगाए थे।

कार्रवाई तय मानी जा रही थी

हंगामा बढ़ता देखकर आनन फानन में प्रिंस गौड़ को जेल से हटाकर जिला अस्पताल में भेजा गया था। उनके स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया गया था। इतना ही नहीं कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में दर्ज मुकदमे से गंभीर धाराएं भी हटा दी थी। जिसके बाद प्रिंस को मंगलवार को सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। पूरे घटनाक्रम में एडीएम के खिलाफ नाराजगी को देखते हुए कार्रवाई तय मानी जा रही थी। बुधवार देर शाम एडीएम ऋतु पुनिया को पीलीभीत से हटाकर शासन ने लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। उनके स्थान पर मथुरा से वृदावन विकास प्राधिकरण के कार्याधिकारी को पीलीभीत में एडीएम के पद पर तैनाती दी गई है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने उनके स्थानांतरण की पुष्टि की है।

अब प्रसून होंगे एडीएम एफआर

मथुरा के वृंदावन विकास प्राधिकरण में तैनात विशेष कार्याधिकारी प्रसून द्विवेदी अब जिले में नए अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व होंगे। इस आशय के आदेश जारी हो गए है। डीएम के पास पहुंचे आदेशों के क्रम में एडीएम पूनिया को इसकी जानकारी दे दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार का बड़ा फैसला: इन 17 जिलों के 21 कॉलेजों में बनेगा मिनी स्टेडियम
ये भी पढ़ें:लापरवाही पर सहायक आयुक्त और निरीक्षक हटाए गए, लखनऊ मुख्यालय अटैच
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।