Dr. Shaheen who became terrorist girlfriend, had severed ties with her family and didn't even keep her child आतंकी की गर्लफ्रेंड बनी डॉ. शाहीन ने तोड़ लिए थे परिवार से रिश्ते, बच्चे को भी नहीं रखती थी साथ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आतंकी की गर्लफ्रेंड बनी डॉ. शाहीन ने तोड़ लिए थे परिवार से रिश्ते, बच्चे को भी नहीं रखती थी साथ

आतंकी की गर्लफ्रेंड बनी डॉ. शाहीन ने परिवार से रिश्ते तोड़ लिए थे। शादी के 10 वर्ष बाद उसका तलाक हो गया था। बच्चे भी उसके साथ नहीं रहते। यह खुलासा उसे छोटे भाई शोएब अंसारी ने किए हैं।

Thu, 13 Nov 2025 02:51 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
आतंकी की गर्लफ्रेंड बनी डॉ. शाहीन ने तोड़ लिए थे परिवार से रिश्ते, बच्चे को भी नहीं रखती थी साथ

दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकी गतिविधियों के आरोप में फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन का निजी जीवन भी बहुत अच्छा नहीं गुजरा। आतंकी की गर्लफ्रेंड बनी डॉ. शाहीन का शादी के 10 वर्ष बाद उसका तलाक हो गया था। बच्चे भी उसके साथ नहीं रहते। यह खुलासा उसे छोटे भाई शोएब अंसारी ने किए हैं।

लालबाग क्षेत्र के खंधारी लेन स्थित डॉ. शाहीन और उसके भाई डॉ परवेज अंसारी के पैतृक आवास पर बुधवार को भी हलचल तेज थी। यहां उसके पिता मो. शाहिद और छोटे भाई शोएब का परिवार रहता है। कई बार आवाज देने के बाद घर से निकले शोएब ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शाहीन से मुलाकात हुए जमाना गुजर गया। घरेलू विवाद (भाई-बहन के बीच होने वाले झगड़ों) के चलते शाहीन ने परिवार से नाता तोड़ लिया था। उसका आना-जाना और बातचीत बिलकुल बंद थी। हमको यह भी नहीं पता था कि वह फरीदाबाद में रहती है। मी़डिया में गिरफ्तारी के बाद जानकारी हुई कि वह कहां रहती है और किसी गलत गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगा है।

शोएब ने बताया कि डॉ. शाहीन की शादी 2003 में हुई थी और विवाद के चलते 2013 में तलाक हो गया था। उसके दो बच्चे भी हैं, जो पिता के पास रहते हैं। यह पता है कि शाहीन डॉक्टर है। उन्होंने यह सवाल टाल दिया कि शादी कहां और किसके साथ हुई थी।

अगर परवेज ने गलत किया है तो सजा मिलनी चाहिए

डॉ. परवेज के भाई शोएब ने कहा कि जिस देश में हम रहते हैं, उसके खिलाफ किसी को कभी गलत नहीं सोचना चाहिए। अगर परवेज व शाहीन ने गलत किया तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए। हालांकि शोएब ने कहा कि शाहीन से तो चार साल से बात नहीं हुई है पर परवेज से तो अक्सर बात होती थी। सात दिन पहले ही उससे मोबाइल पर हालचाल हुई थी। कभी ऐसा नहीं लगा कि उनका भाई कुछ गलत कर सकता है। शोएब ने कहा कि उन्हें अभी भी विश्वास है कि भाई व बहन देश के खिलाफ किसी भी षडयंत्र में शामिल नहीं हो सकते है। शोएब के पिता शाहिद सईद अंसारी ने भी मंगलवार को कहा था कि उनकी बेटी व बेटा ऐसा नहीं कर सकते हैं।

जांच में करेंगे पूरा सहयोग

शोएब ने कहा कि पूछताछ होगी तो पूरा जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देंगे। किसी भी एजेंसी की जांच के दौरान हमको या हमारे घरवालों को परेशान नहीं किया गया। एक सवाल पर कहा कि कुछ तो हुआ ही है तभी तो जांच हो रही है। सुरक्षा एजेंसिया अपना काम कर रही हैं। जांच में साफ हो जाएगा कि किसने क्या किया है। यदि कुछ गलत किया है तो सजा मिलनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर का भी एक डॉक्टर हिरासत में, दिल्ली ब्लास्ट के दिन शाहीन के संपर्क में था
ये भी पढ़ें:विहिप नेता पर मुकदमा कराने वाली एडीएम ऋतु पुनिया हटाई गईं
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।