dalit wedding procession clash sdm inspector injured stoning up mathura narholi news दलित की बारात चढ़त के दौरान बवाल, दुल्हनें भी सड़क पर आईं, पथराव में SDM समेत कई चोटिल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दलित की बारात चढ़त के दौरान बवाल, दुल्हनें भी सड़क पर आईं, पथराव में SDM समेत कई चोटिल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार रात दलित समुदाय की बारात चढ़त के दौरान भारी बवाल और पथराव हो गया। इस हिंसक झड़प में स्थिति को संभालने पहुंचे एसडीएम सदर कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण चोटिल हो गए। हंगामा इतना बढ़ गया कि महिलाओं के साथ दुल्हनें भी सड़क पर आ गईं।

Thu, 21 May 2026 06:42 AMYogesh Yadav मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद
share
दलित की बारात चढ़त के दौरान बवाल, दुल्हनें भी सड़क पर आईं, पथराव में SDM समेत कई चोटिल

UP News: मथुरा में हाइवे थानांतर्गत नरहौली में दलित की बरात चढ़ने के दौरान बवाल हो गया। जमकर हुए पथराव में एसडीएम सदर, इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को भी चोटें लगी। हंगामा बढ़ने पर महिलाओं के साथ दुल्हनें भी सड़क पर आ गईं। दूल्हा-दुल्हन पक्ष का कहना है कि खास जाति के लोगों ने बारात चढ़ने से रोकी गई इसलिए पथराव किया गया। घटना में दूल्हे का पिता नेमचंद और उनका भतीजा भी घायल हुआ है। इस घटना से पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने बरातियों के बीच विवाद के बाद एक पत्थर दूसरी जाति के दुकानदार को लगने से बवाल की बात कही। पुलिस के साये में आधी रात के बाद शादी की रस्में पूरी कराई गईं।

एक साथ आई थी दो भाइयों की बारात

बरसाना के भरना कला निवासी नेमचंद के दो बेटों अशोक और कुलदीप का रिश्ता नरहौली गांव के निवासी भगवान दास उर्फ बुल्ला की बेटी लक्ष्मी और पूनम से तय हुआ था। बुधवार को रात बरात आई थी। रात करीब 9:00 बजे जब बरात चढ़ रही थी, तभी पथराव हो गया। इससे मथुरा-भरतपुर रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर भी पथराव किया गया। इस पथराव में हाईवे प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह और तखरसी चौकी इंचार्ज नितिन राठी को भी चोटें आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्राओं को स्कूटी देने की तैयारियां तेज, योगी ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

बवाल बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई। कई थानों के फोर्स के साथ एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त और राजस्व, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा, एसडीएम सदर और कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम सदर आदेश कुमार के भी पैर में पत्थर लगने से चोट लगी है। किसी तरह मामले को शांत किया गया।

देर रात शुरू हुईं शादी की रस्में

पुलिस के साये में आधी रात के बाद शादी की रस्में शुरू हुईं। दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों को बस के साथ रवाना कर दिया गया, जबकि कुछ लोगों को रोका गया है, जो रस्मों के बाद दुल्हन विदा कराके ले जाएंगे।

महिलाओं के साथ दुल्हन भी आई रोड पर

करीब 11:30 बजे दोनों दुल्हन भी घर से निकलकर रोड पर आ गईं। उनके साथ महिलाएं भी थीं। महिला थाना प्रभारी डेजी पवार उन्हें समझने लगीं। दुल्हनों और उनके साथ की महिलाओं का कहना था कि बारात के दौरान एक ट्रैक्टर पर डीजे बज रहा था। वह ट्रैक्टर गायब है। उसे खोज कर लाया जाए। एसपी सिटी ने उन्हें आश्वस्त किया कि ट्रैक्टर मिल जाएगा आप लोग घर जाकर शादी की रस्में करें। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया। बाद में पुलिस के समझाने पर वे शांत हुईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने सिस्टम को बेच दिया, नोटबंदी में रोए, फिर रोने वाले हैंः राहुल गांधी
ये भी पढ़ें:मायावती से मिलने अचानक पहुंचे कांग्रेस नेता, बसपा प्रमुख ने गेट से ही लौटाया

पुलिस को फटकारनी पड़ीं लाठियां

पुलिस का कहना है कि विवाद की शुरुआत बरातियों में आपस में ही नाचने को लेकर हुई। इसी दौरान एक पत्थर रवि नामक दूसरी जाति के दुकानदार की दुकान पर भी पड़ा। जिससे मामला और भड़क गया। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। कई थानों का फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए लोगों को खदेड़ा, तब जाकर विवाद कर रहे लोग मथुरा भरतपुर रोड से हटे और स्थिति नियंत्रण में आई। इस घटना में दूसरी जाति के दुकानदार की मां बसंती भी घायल हुई है। दलित पक्ष का कहना है कि बारात चढ़ने के दौरान कुछ लोगों ने पत्थर फेंके, जिससे बारात में साथ ले जाई जा रही तस्वीर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद लोग भड़के।

दूल्हा पक्ष बोला बरात चढ़ने से रोकी

दूल्हा पक्ष के भगवान दास ने बताया कि बारात चढ़ने के दौरान कुछ लोगों ने पूजनीय तस्वीर पर पत्थर फेंक दिए। जिससे तस्वीर क्षतिग्रस्त हो गई और दूल्हे के पिता नेमचंद और एक बाराती बबलू घायल हो गए।

वहीं, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के अनुसार बरात चढ़त हो रही थी। तभी बरातियों में डांस करने को लेकर धक्का मुक्की हो गई। इसके बाद एक दुकानदार से कहासुनी हो गई। दुकान पर पत्थर मारने के बाद दोनों ओर से पथराव हो गया। पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। बाद में अधिकारी के साथ मौके पहुंचकर पुलिस बल के माध्यम से मामला शांत कराया। फिलहाल शांति बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।