पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, रोते-गिड़गिड़ाते रहे बच्चों के सामने पिता का मर्डर
यूपी के बलरामपुर में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दिलदहलाने वाली वारदात की। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। वारदात के समय उसके दोनों बच्चे रोते रहे पर मां का दिल नहीं पसीजा।

यूपी के बलरामपुर में जिले के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर के मौजा गिद्धौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा कर दी गई। वारदात के समय महिला और उसके प्रेमी के सामने बच्चे अपने के लिए रोते-गिड़गिड़ाते रहे। मृतक की पहचान राकेश तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मृतक के पिता बेचई राम तिवारी, निवासी कंचनपुर मौजा गिद्वौर थाना श्रीदत्तगंज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वे 10 सितम्बर की शाम अपने दूसरे घर बरगदही में मौजूद थे, तभी उनके नौ वर्षीय नाती और पांच वर्षीय नातिन रोते हुए उनके पास आए और बताया कि उनके पापा को मम्मी और एक अन्य व्यक्ति मार रहे हैं। बेचई राम तिवारी ने जब राकेश तिवारी के घर पहुंच कर भीतर जाकर देखा, तो उनका पुत्र तख्त पर अचेत अवस्था में पड़ा था। हिलाने-डुलाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और उसकी मृत्यु हो चुकी है।
वादी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहु पूजा तिवारी के गांव दुविहा (थाना धानेपुर, जिला गोंडा) के दीपक और प्रदीप नामक युवक से अवैध संबंध थे और मेरी बहु और प्रदीप दोनों ने मिलकर राकेश तिवारी की हत्या कर दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




साइन इन