UP: भीषण सड़क हादसे में बाप और बेटे की दर्दनाक मौत, होली पर रिश्तेदार के यहां से लोट रहे थे दोनों
यूपी के बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाप और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। होली पर दोनों अपने रिश्तेदार के यहां लौट रहे थे। दोनों की मौत से घर में कोहराम मच गया।

यूपी के बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के बहराइच बलरामपुर बौद्ध परिपथ पर गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों होली पर अपने रिश्तेदार के घर गए थे। गुरुवार की सुबह वह दोनों अपने घर को लोट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के खलवा मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय सोनू मिश्रा पुत्र विमल मिश्रा और उनके 50 वर्षीय पिता विमल मिश्रा पुत्र तुकाराम बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित तेंदुआ कबीर गांव में होली की शाम(बुधवार को) अपने रिश्तेदार(साले पिंटू पाठक)के यहां गए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले। दोनों बाइक से वापस बलरामपुर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि देहात कोतवाली क्षेत्र में ओड़ाझार गांव के सामने बलरामपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर, मौत
वहीं रायबरेली में ऊंचाहार थाना क्षेत्र में बीते बुधवार होली की रात एक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। क्षेत्र के गदागंज थाना क्षेत्र के लल्ली की चक्की के पास पूरे पवारन मजरे धूता निवासी फुद्दी लाल की सायकिल में बाईक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है। कि फुद्दी लाल बुधवार शाम को दूध की डेयरी से काम निपटाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी लल्ली की चक्की के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया। जानकारी के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।




साइन इन