यूपी के इस जिले के 292 मजरों के लिए गुड न्यूज, फ्री बिजली कनेक्शन मिलेगा
यूपी के बहराइच जिले में 292 मजरों के लिए गुड न्यूज है। इन मजरों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। यहां सोमवार को सौभाग्य योजना फेज-3 का शुभारंभ हुआ है। ऐसे में यहां फ्री बिजली कनेक्शन मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के गरीब परिवारों के लिए अच्छी खबर है। यहां के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। यहां 292 मजरों में गरीबों को अब निःशुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। सोमवार को सौभाग्य योजना फेज-3 का शुभारंभ अकरौरा ग्राम में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने विद्युत पोल स्थापित कर और शिलापट का अनावरण कर किया।
विधायक सुभाष त्रिपाठ ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद हर गरीब तक बिजली पहुंचाने के लिए सौभाग्य योजना शुरू की गई थी। इसके दो चरण पूरे हो चुके हैं, जिसमें हजारों परिवारों को मुफ्त कनेक्शन दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब 163 मजरों में सर्वे पूरा हो चुका है, जिनमें आज से फेज-3 के तहत बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके साथ ही 129 मजरों में सर्वे का कार्य चल रहा है, और आने वाले दिनों में इन्हें भी योजना में शामिल किया जाएगा। इन सभी सर्वे कार्यों के बाद कुल 292 मजरों में गरीब परिवारों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र के हजारों घर रोशन होंगे और ग्रामीणों के जीवन में सुविधाएँ बढ़ेंगी। इस मौके पर विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, एसडीओ सुनीलकुमार कुशवाहा, जेई शशिकांत यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
योजना का शुभारंभ होने पर लोगों में खुशी
सोमवार को सौभाग्य योजना फेज-3 का शुभारंभ होने के बाद लोगों में खुशी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इलाके में अब बिजली से चीजें बेहतर हो जाएगी है। गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन मिलने से उनके अंधेरे घर भी रोशन होंगे। अंधेरे में डूबे मजरे रोशनी से जगमग होंगे।




साइन इन