2 साल से बेटी के ट्यूटर संग लिवइन में थी महिला, फिर पार्टनर का किया खौफनाक मर्डर, खुद बुलाई पुलिस
यूपी के लखनऊ में अपनी बेटी के ट्यूटर के साथ दो साल से महिला लिवइन में रही थी। इस बीच बीती रात महिला ने अपने लिवइन पार्टनर का खौफनाक मर्डर कर दिया। मर्डर के दस घंटे बाद महिला ने खुद पुलिस बुलाई।

यूपी की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लखनऊ के बीबीडी के सलारगंज इलाके में एक महिला ने अपने लिवइन पार्टनर की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद कई 10 घंटे दो बेटियों के साथ घर मे रही। सोमवार दोपहर खुद फोनकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। घटना को जानकारी पर आला अफसरों ने मौके का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन किए। दो साल से महिला अपनी बेटी के ट्यूटर के साथ लिवइन में रही थी।
एसीपी विभूतिखण्ड विनय द्विवेदी के मुताबिक मूल रूप से देवरिया के भनवारी के पर्सिया भीखम निवासी सूर्य प्रताप सिंह (33) लिवइन पार्टनर रत्ना और उसकी दो बेटियों के साथ किराए के मकान में दो साल से रह रहे थे। रविवार देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके नाराज होकर सूर्य प्रताप अलग कमरे में चला गया। इसके बाद महिला रत्ना ने खौफनाक वारदात कर डाली। महिला रत्ना ने देर रात चाकू से गला रेतकर अपने लिवइन पार्टनर की हत्या कर दी।
पांच साल पहले महिला रत्ना के पति की हो गई थी मौत
इसके बाद कातिल बनी रत्ना दो बेटियों के साथ वह घर पर रही। सोमवार दोपहर उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। रत्ना के पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। सूर्य प्रताप, रत्ना की दोनों बेटियों को ट्यूशन पढ़ाता था। इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ी। दो साल से साथ में रह रहा था। रत्ना को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन