Kanpur five circles are performing worst; Police Commissioner warning the ACP of strict action 5 सर्किल का काम सबसे खराब, ऐक्शन में आए पुलिस कमिश्नर, एसीपी को सख्त कार्रवाई की चेतावनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

5 सर्किल का काम सबसे खराब, ऐक्शन में आए पुलिस कमिश्नर, एसीपी को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

यूपी के कानपुर में पांच सर्किल का काम सबसे खराब होने पर पुलिस कमिश्नर ने नाराजगी जताई। यही नहीं पुलिस पुलिस ऐक्शन में आ गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Mon, 8 Dec 2025 03:25 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
5 सर्किल का काम सबसे खराब, ऐक्शन में आए पुलिस कमिश्नर, एसीपी को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

यूपी के कानपुर जिले में जनसुनवाई में सबसे ज्यादा शिकायतें चकेरी, नौबस्ता और कल्याणपुर से आ रही हैं। सबसे खराब स्थिति पांच सर्किल नौबस्ता, चकेरी, कल्याणपुर, पनकी और बाबूपुरवा के एसीपी की हैं। लापरवाह और गैर जिम्मेदार एसीपी पहले अपनी कार्यशैली सुधारें, तभी थानेदारों को सुधार सकोगे। ये सख्त निर्देश रविवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने साढ़े तीन घंटे चली समीक्षा बैठक में दिए। इनको रेड जोन में डालकर कमिश्नर ने कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में पुलिस कमिश्नर ने राजपत्रित अधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की। इसमें पुलिस कमिश्नर के मुताबिक पांच सर्किल का काम खराब रहा। बिल्हौर और घाटमपुर एसीपी का प्रदर्शन अच्छा है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सभी थानों से साइबर संबंधित अपराध को तत्काल दर्ज करके उनका खुलासा करें। मारपीट के मामले में सहायक पुलिस आयुक्त आरोपियों को भारी मुचलके से पांबंद करें।

अपराध छोड़ चुके हिस्ट्रीशीटर की निगरानी बंद करेंः

सीपी ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर जो वृद्ध और लंबे समय से शांत हैं उनकी अपराध में संलिप्तता नहीं पाई गई है। ऐसे हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बंद करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी के ट्यूटर संग लिवइन में थी महिला, फिर पार्टनर का किया कत्ल; खुद बुलाई पुलिस

फर्जी मुकदमा कराने वालों पर करें कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि फर्जी प्रार्थना पत्र देने वाले वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। सभी सहायक पुलिस आयुक्त की क्षेत्र व थानों में पकड़ होनी चाहिए। एक-एक पुलिस कर्मियों के संबंध में जानकारी होनी चाहिए। एससी-एसटी एक्ट का कोई गलत इस्तेमाल न करें।

मृत्यु व दुर्घटना दर में आई कमी

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्रिटिकल कॉरिडोर टीम की समीक्षा की गई। मृत्युदर में 23 फीसदी, दुर्घटना की दर में 26 फीसदी और घायलों की दर में 46 प्रतिशत की कमी आई है। घायलों को गोल्डन आवर में समय से अस्पताल पहुंचाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।