UP Badaun Islamnagar block BDO suspended, UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya action यूपी में इस ब्लॉक के बीडीओ पर तगड़ा ऐक्शन, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर कार्रवाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में इस ब्लॉक के बीडीओ पर तगड़ा ऐक्शन, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर कार्रवाई

यूपी में  बदायूं के इस्लामनगर विकास खंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मुनब्बर खां को कर्तव्यों के निवर्हन में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

Thu, 9 April 2026 07:42 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में इस ब्लॉक के बीडीओ पर तगड़ा ऐक्शन, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर कार्रवाई

UP News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बदायूं के इस्लामनगर विकास खंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मुनब्बर खां को कर्तव्यों के निवर्हन में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद मुनब्बर खां के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली के तहत विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।

16 फरवरी को इस्लामनगर ब्लाक परिसर में बीडीओ मुन्नवर खां को बाहुवली नेता व राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष पूर्वमंत्री डीपी यादव की बिना अनुमति सभा कराना मंहगा पड़ गया है। बीडीओ एडीओ को तो 27 फरवरी को ही ब्लाक स्तर से हटाकर संबद्ध कर लिया गया था। मगर शासन ने अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशन पर बीडीओ मुन्नवर खां को निलंबित करते हुए शाासन स्तर पर संबद्ध कर लिया है। वहीं बीडीओ के खिलाफ विस्तृरित जांच बिठा दी है।

गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से पत्र जारी किया गया है। जिसमें जनपद बदायूं के ब्लाक इस्लामनगर के बीडीओ मुनव्वर अली खां के निलंबन की पुष्टी की गई है। इस्लामनगर ब्लाक के बीडीओ मुनब्बर अली खां को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में बरती गयी शिथिलता व लापरवाही के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा निलंबित करने का आदेश दिया। जिस पर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से निलंबन की कार्रवाई की गई और प्रदेश मुख्यालय कार्यालय से संबद्ध कर लिया गया है। तथा इनके विरूद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली के अन्तर्गत विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। बतादें कि बीडीओ इस्लामनगर ने ब्लाक परिसर में बिना किसी अनुमति के पूर्वमंत्री व बाहुवली नेता डीपी यादव की किसानों के साथ सभा कराई थी। जिस मामले की शिकायत पर जांच की गई और जांच में बीडीओ व एडीओ एग्रीकल्चर दोषी पाये गये। जिसके बाद पहले स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की गई और अब शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में IPS के बाद अब 35 पीपीएस अफसरों के भी ट्रांसफर, ऐक्शन में योगी सरकार

बीडीओ नितिन पर चार्ज

ब्लाक इस्लामनगर में बीडीओ मुनव्वर अली पर जांच के बाद डीएम ने अपने स्तर से कार्रवाई करते हुए बीडीओ मुनव्वर अली को हटा दिया था और जिला स्तर पर मनरेगा में संबद्ध कर दिया था। इसके अलावा एडीओ एग्रीकल्चर को हटाकर जिला कार्यालय पर संबद्ध कर दिया था। वहीं इस्लामनगर बीडीओ का चार्ज सालारपुर के बीडीओ नितिन कुमार को दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में अवैध मदरसे का ध्वस्तीकरण, निर्माण पर गरज रहे 2 बुलडोजर
ये भी पढ़ें:2 दिन में पूरी हो जनगणना के पहले चरण की तैयारी, UP मुख्य सचिव का DM को निर्देश

डीडीओ ने की जांच, डीएम ने की संसुति

इस्लामनगर ब्लाक परिसर में पूर्वमत्री डीपी यादव के द्वारा किसानों की जनसभा की गई। जिसमें बीडीओ ने अपनी मौजूदगी में सभा कराई और चाय नाश्ता कराया। इस मामले के फोटो-वीडियो भाजपा के पदाधिकारियों ने संगठन के उच्च पदाधिकारियों को भेजे और डीएम-सीडीओ को भेज दिये। इसके बाद डीएम ने सीडीओ को निर्देशित किया और सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अखिलेश कुमार चौबे को नामित कर दिया। अखिलेश कुमारर चौबे ने जांच की और अपनी रिपोर्ट डीएम को दी। डीएम ने कार्रवाई की संसुति रिपोर्ट शासन को भेजी। जिस पर कार्र‌वाई की गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।