UP IPS, PPS officers transferred, Yogi government in action यूपी में आईपीएस के बाद अब 35 पीपीएस अफसरों के भी ट्रांसफर, ऐक्शन में योगी सरकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में आईपीएस के बाद अब 35 पीपीएस अफसरों के भी ट्रांसफर, ऐक्शन में योगी सरकार

यूपी में आईपीएस के बाद अब 35 पीपीएस अफसरों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। वहीं 12 आईपीएस अधिकारियों को संभल, बहराइच, मेरठ, बुलंदशहर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, सोनभद्र, मीरजापुर, प्रतापगढ़ और जालौन में तैनात किया गया है।

Thu, 9 April 2026 06:22 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में आईपीएस के बाद अब 35 पीपीएस अफसरों के भी ट्रांसफर, ऐक्शन में योगी सरकार

UP News: यूपी में योगी सरकार ने गुरुवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के बाद 35 प्रांतीय पुलिस अधिकारियों(पीपीएस) के तबादले कर दिए। 12 आईपीएस अधिकारियों को संभल, बहराइच, मेरठ, बुलंदशहर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, सोनभद्र, मीरजापुर, प्रतापगढ़ और जालौन में तैनात किया गया है।

इसके अलावा हटाए गए 35 पीपीएस अधिकारियों में राघवेन्द्र कुमार मिश्र एएसपी यातायात मेरठ को उप सेनानायक, 2वीं वाहिनी एसएसएफ, गोरखपुर, राजेश कुमार श्रीवास्तव केन्द्रीय भण्डार, सीतापुर से यातायात) मेरठ, विवेक त्रिपाठी यातायात आजमगढ़ से केन्द्रीय भण्डार सीतापुर, पंकज कुमार मिश्र बरेली से यातायात आजमगढ़, विजेन्द्र द्विवेदी नगर बदायूँ से उप सेनानायक, 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, अभिषेक कुमार सिंह एटीएस लखनऊ से नगर बदायूँ, शंकर प्रसाद नगर बुलन्दशहर से पुलिस अकादमी मुरादाबाद, पियूष कान्त राय अपर पुलिस उपयुक्त कमिश्नरेट आगरा से चित्रकूट, सत्यपाल सिंह चित्रकूट से पीटीसी मुरादाबाद, आलोक प्रसाद सीतापुर से कानपुर देहात, अरुण कुमार सिंह-II फतेहगढ़ से यातायात निदेशालय लखनऊ, गिरीश कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक कमिश्नरेट आगरा से फतेहाबाद, राहुल मिढास नगर मैनपुरी से तकनीकी सेवाएं लखनऊ, अभिषेक तिवारी मेरठ से नगर मैनपुरी, महेन्द्र पाल सिंह फतेहपुर से सेक्टर आफिसर सीआईडी लखनऊ, ज्ञान प्रकाश राय अपर पुलिस उपयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद से सीआईडी सेक्टर लखनऊ में तैनात किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 आईपीएस का तबादला, कई जिलों के एएसपी बदले

इसी तरह अशोक कुमार सिंह नगर बहराइच से उप सेनानायक एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ, संजीव कुमार सिन्हा रायबरेली से पुलिस मुख्यालय लखनऊ, आलोक सिंह तृतीय अपर पुलिस उपायुक्त एलआईयू कमिश्नरेट प्रयागराज से रायबरेली, अजीत कुमार रजक जौनपुर से पूर्वी गोण्डा, डॉ. राजवीर सिंह ग्रामीण बुलन्दशहर से नगर-पूर्वी अम्बेडकरनगर, श्याम देव नगर पूर्वी अम्बेडकरनगर से उप सेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, मनीष कुमार मिश्र नक्सल मीरजापुर से ग्रामीण अलीगढ़, शैलेन्द्र लाल नगर पूर्वी प्रतापगढ़ से दक्षिणी उन्नाव, जया शाण्डिल्य कमिश्नरेट लखनऊ से क्षेत्रीय अभिसूचना मेरठ, कृष्ण कान्त सरोज क्षेत्रीय अभिसूचना मेरठ से विशेष जांच, लखनऊ,प्रदीप कुमार वर्मा जालौन से उप सेनानायक, 2वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर, राजेश कुमार पाण्डेय द्वितीय कानपुर देहात से अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद, अवनीश कुमार मिश्र अपराध मथुरा से पीएसी मुख्यालय लखनऊ, स्वेता कुमारी यादव अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद से अपराध मथुरा, कृपा शंकर दक्षिणी बलिया से कानून एवं व्यवस्था, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ और स्नेहा तिवारी चन्दौली से अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया के पद पर तैनात की गई हैं

इन आईपीएस अफसरों के तबादले

बदले गए अपर पुलिस अधीक्षकों में एएसपी ग्रामीण सहारनपुर सागर जैन को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, एएसपी मनोज कुमार रावत को गोण्डा पूर्वी से एएसपी संभल दक्षिणी, आयुष विक्रम सिंह को मेरठ नगर से बहराइच नगर, विनायक गोपाल भोसले को सहायक पुलिस अधीक्षक सीतापुर से एएसपी नगर मेरठ, अतरिंक्ष जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ से ग्रामीण बुलंदशहर, सु्श्री ट्विंकिल जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, लिपि नागयाच सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, राजकुमार मीणा सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से एएसपी नक्सल मीरजापुर, ऋषभ रुनवाल सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से एएसपी नक्सल सोनभद्र, आलोक कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक संभल से एएसपी नगर पूर्वी प्रतापगढ़, डा. ईशान सोनी को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी से एएसपी जालौन बनाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।