यूपी के इस जिले में अवैध मदरसे का ध्वस्तीकरण, निर्माण पर गरज रहे 2 बुलडोजर
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अवैध मदरसे का ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।दो जेसीबी की मदद से प्रशासनिक अफसर कब्जा हटवाने में डटे हैं। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद थी।

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अवैध निर्माण पर बुलडोजर ऐक्शन हुआ है। सदर तहसील के खोरहंसा में जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने मदरसे के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। दो जेसीबी की मदद से प्रशासनिक अफसर कब्जा हटवाने में डटे हैं। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद थी। अवैध कब्जाधारकों पहले भी कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन कब्जेदारों ने नियमों को दरकिनार कर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा बनाए रखा। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा जमीन पर कोई कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि करीब 12 हजार स्वायर फीट बने ग्राम समाज की भूमि पर मदरसा, तीन दुकान और एक मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि खोरहंसा में सरकारी भूमि पर तीन दुकानें अवैध रूप से बनी थी। उन्होंने बताया कि सदर तहसीलदार की अदालत ने ग्राम समाज की भूमि पर बने मदरसे, दुकानों और मकान को हटाने का आदेश दिया था। गुरुवार को एसडीएम सदर अशोक गुप्ता, सीओ सिटी और सीओ ट्रैफिक की अगुवाई में बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद रही।
अवैध कब्जेदारों को कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई थी
एसडीएम ने बताया कि 12 हजार स्क्वायर फीट भूमि में करीब आठ हजार फीट भूमि पर इस्लामिया मदरसा बना था। इसके अलावा शेष भूमि इमाम, दिलशाद, इरशाद ने दुकान और अन्य लोगों अवैध कब्जा कर रखा था। एसडीएम ने बताया कि अवैध कब्जेदारों को कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने अवैध कब्जा नहीं हटाया। एसडीएम सदर अशोक गुप्ता ने बताया कि फिलहाल कार्रवाई जारी है।




साइन इन