सरयू नदी में स्नान करने उतरे तीन युवक डूबे, जन्मदिन मनाने गए थे अयोध्या, तलाश जारी
यूपी में हमीरपुर नाव हादसे के बाद अब अयोध्या में तीन युवकों के डूबने से कोहराम मच गया है। गुरुवार को सरयू में स्नान करते हुए तीन दोस्त लापता हो गए। जल पुलिस अभी उनकी तलाश कर रही है। मौके पर सीओ और कोतवाल मौजूद हैं। हादसा सुबह लगभग सात बजे हुआ।

यूपी में हमीरपुर नाव हादसे के बाद अब अयोध्या में तीन युवकों के डूबने से कोहराम मच गया है। गुरुवार को सरयू में स्नान करते हुए तीन दोस्त लापता हो गए। जल पुलिस अभी उनकी तलाश कर रही है। मौके पर सीओ और कोतवाल मौजूद हैं। हादसा सुबह लगभग सात बजे हुआ। सभी बस्ती जनपद के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवक स्नान करने के लिए सरयू में उतरे थे। उनके साथ अन्य दो युवक और थे। दो युवक लौट आए लेकिन तीन के सरयू में डूबने की जानकारी है। तीनों की तलाश जारी है।
मामले में मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या में दर्शन- पूजन कर जन्मदिन मनाने के उद्देश्य से पांच दोस्त बस्ती जनपद से गुरुवार की सुबह 6:30 बजे अयोध्या पहुंचे। इसके बाद सबसे पहले सरयू में स्नान करने की योजना बनाए। जलस्तर कम होने के कारण रेत का मैदान अधिक है इसलिए तीन दोस्त घाट से काफी दूर जाकर स्नान करने लगे। इसी बीच नदी में गहराई की थाह न मिलने से सभी पानी मे लापता हो गए। काफी देर तक स्नान कर वापस न आने से दो दोस्तों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया लेकिन वह मिले नहीं तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया अभिषेक कुमार सोनी (19) पुत्र शंभू, अमित (20) पुत्र राजेश और राज गुप्ता (20) को ढूंढा जा रहा है। उन्होंने बताया सभी युवक मंगल बाजार पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के रहने वाले हैं। परिजनों को बुला लिया गया है। परिवारों में जानकारी पहुंचते ही कोहराम मच गया। वहीं, अन्य दो युवक भी डरे हुए हैं। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। लापता की तलाश जारी है। गोताखोर सरयू में उनकी तलाश में जुटे हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि तेजी से युवकों की तलाश की जा रही है।
हमीरपुर हादसा
बता दें कि इससे पहले यूपी के हमीरपुर में भी बुधवार को यमुना में नाव हादसा हुआ जिसमें 6 लोग डूब गए। हादसे के दौरान 3 तैर कर बाहर आ गए और पांच बच्चों समेत एक महिला डूब गई। महिला का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। यमुना में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के कई घंटे बाद भी अभी तक डूबे 5 बच्चों की जानकारी नहीं मिल पाई है।




साइन इन