UP ATS Arrests Two ISI Agents They Were Conspiring Against the Nation ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए काम कर रहे दो आतंकी गिरफ्तार, ATS ने दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए काम कर रहे दो आतंकी गिरफ्तार, ATS ने दबोचा

भारत में रहकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने से पहले यूपी एटीएस ने आईएसआई के दो एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भारत की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना चाहते थे।

Thu, 23 April 2026 10:33 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए काम कर रहे दो आतंकी गिरफ्तार, ATS ने दबोचा

UP ATS Action: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए काम करने वाले दो संदिग्ध आतंकी को नोएडा में गिरफ्तार किया है। एक आरोपी तुषार मेरठ का निवासी है, जबकि दूसरा आरोपी समीर दिल्ली का रहने वाला है। दोनों पिछले काफी समय से आतंकी साजिश से जुड़े थे। दोनों को टारगेट किलिंग और एक्स-मुस्लिम लोगों की हत्या का काम दिया गया था। इसके अलावा भी नए युवकों को आतंकी नेटवर्क से जोड़ने की जिम्मेदारी मिली थी। टारगेट किलिंग करने के बाद दोनों को दुबई भेजने का जिम्मा शहजाद भट्टी ने लिया था। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

एटीएस और आईबी को इनपुट मिला था कि मेरठ की वैष्णो धाम कॉलोनी कंकरखेड़ा निवासी तुषार और दिल्ली निवासी समीर आतंकी गतिविधियों से जुड़े हैं। इनपुट के बाद दोनों की छानबीन शुरू की गई और सोशल मीडिया अकाउंट समेत बाकी निगरानी बढ़ा दी गई। संदिग्ध गतिविधियों के कारण एटीएस ने दोनों को नोएडा में गिरफ्तार कर लिया। एटीएस अधिकारियों की मानें तो दोनों पहले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े थे। इसके बाद आरोपियों को आईएसआई के एक अधिकारी के संपर्क में लाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी किसी का शोषण करने का लाइसेंस नहीं, हाईकोर्ट ने 15 लाख हर्जाना भी लगाया

टारगेट किलिंग के लिए तैयार किए जा रहे थे दोनों आतंकी

दोनों को दिल्ली-एनसीआर समेत बाकी जगहों पर टारगेट किलिंग के लिए तैयार किया जा रहा था, साथ ही इनको गाजियाबाद के हाल ही में हुए सलीम वास्तिक केस की तरह ही एक्स-मुस्लिम को मारने का जिम्मा दिया गया था। जिस तरह से फरवरी 2026 को दो नकाबपोश ने सलीम वास्तिक की गर्दन काट दी थी और कातिलाना हमला किया था, उसी तरह से तुषार और समीर को काम करना था। हालांकि इससे पहले ही एटीएस ने आरोपियों को दबोच लिया। दोनों के मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक लैब में डाटा रिकवर किया जा रहा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शहजाद भट्टी से सप्ताह में दो से तीन बार बातचीत होती थी। कुछ रकम में शहजाद के लोगों ने पूर्व में दोनों को दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग को बालगृह में रखना अवैध हिरासत नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

तुषार ने कर लिया धर्मांतरण, पुराना फोन तलाश रही एटीएस

एटीएस की पूछताछ में ये बात भी सामने आई कि तुषार ने अपना धर्मांतरण कर लिया है और हिजबुल्लाह अली नाम रख लिया है। धर्मांतरण कहां-कब और किसने कराया, इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है, साथ ही एटीएस को तुषार के पुराने फोन की तलाश है। माना जा रहा है कि इस फोन में काफी डाटा हो सकता है, जिसे तुषार ने कुछ समय पूर्व ही छिपा दिया था। एटीएस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि आतंकी समीर खान को दीवारों पर टीटीएच (तहरीक-ए-तालिबान हिन्दुस्तान) लिखने और अपने साथ अन्य लोगों को जोड़ने के संबंध में टास्क दिया था। शहजाद तुषार और समीर के जरिए बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। समीर ने एटीएस को बताया कि शहजाद भट्टी, आबिद जट के कहने पर कुछ लोगों को जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं। एटीएस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।