UP Assembly Special session on April 30 women reservation issue to be raised यूपी विधानसभा का स्पेशल सेशन 30 अप्रैल को, महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाएगा सदन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी विधानसभा का स्पेशल सेशन 30 अप्रैल को, महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाएगा सदन

यूपी विधानसभा का एक विशेष सत्र 30 अप्रैल यानी बृहस्पतिवार को आयोजित होगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने 18वीं विधानसभा की आहूत की गई है।

Tue, 21 April 2026 04:00 PMPawan Kumar Sharma भाषा, लखनऊ
share
यूपी विधानसभा का स्पेशल सेशन 30 अप्रैल को, महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाएगा सदन

यूपी विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल यानी बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी मंगलवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 18वीं विधानसभा के वर्ष 2026 के द्वितीय सत्र की बैठक 30 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे से आहूत की है।

विधानसभा सचिवालय सूत्रों ने बताया कि यह बैठक लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो पाने के बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष चर्चा के लिए यह एक दिवसीय सत्र आहूत किया गया है। संसद में हाल में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो पाया था। जिसके बाद विधानसभा का यह एक दिवसीय सत्र महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सरकार अलर्ट, कल योगी उच्च अफसर संग करेंगे मीटिंग

भाजपा सूत्रों के अनुसार आज यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक जनाक्रोश पदयात्रा निकालकर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं ने अपने आक्रोश का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि तपती धूप पर धधकता आक्रोश भारी पड़ा और अब सदन में भी इस मामले पर विपक्षी दलों की पोल खुलेगी। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय में पत्रकारों के विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से जुड़ें सवाल के जवाब में कहा कि सपा सदन से लेकर हर जगह भाजपा का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि अगर सदन में सत्र बुलाया जाएगा तो सपा विरोध करेगी और अपना पक्ष भी रखेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण: लखनऊ में योगी के साथ आक्रोश मार्च पर निकला महिलाओं का हुजूम
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।