अधिकारी जनप्रतिनिधियों को सम्मान और तत्काल रिस्पॉन्स दें, स्पीकर महाना के सख्त निर्देश
यूपी विधानसभा में बुधावर को सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल पर अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर मुद्दा उठा। स्पीकर महाना ने निर्देश दिए कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें। उनकी बातों को तत्काल या यथाशीघ्र रिस्पॉन्स दें।

यूपी विधानसभा में सत्र के दौरान बुधवार को जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल पर अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर मुद्दा उठाया गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस पर सख्त निर्देश दिए। स्पीकर महाना ने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें। उनकी बातों को तत्काल या यथाशीघ्र रिस्पॉन्स दें। अधिकारियों का आचरण संवैधानिक व्यवस्था अनुरूप नही है। इस सदन के सदस्यों को अधिकारियों द्वारा समुचित सम्मान देना अधिकारियों का संवैधानिक दायित्व है।
इससे पहले मंगलवार को भी विधानसभा में विपक्ष ने अधिकारियों का मामला उठाया था। विपक्षी सदस्यों ने कहा था कि विधानसभा अध्यक्ष की पीठ से निर्देश के बाद भी अधिकारी जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा था कि इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि संसादीय कार्य मंत्री के साथ बैठक कर इसके लिए कोई व्यवस्था बनाते हैं।संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कार्यपालिका व्यवस्थापिका पर हाबी है, यह आरोप बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसी सदन ने चार पुलिस कर्मियों को सजा दी। अधिकारी फोन का जवाब नहीं देते हैं, तो उन्हें देना चाहिए। नंबर का रिकार्ड वे रखें, नहीं तो कार्रवाई होगी। सरकार इसको बर्दाश्त नहीं करेगी।
मंत्री असीम अरुण ने दिए ये सुझाव
इसके अलावा स्पीकर महाना ने मंत्री असीम अरुण से सुझाव मांगा। इस पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सुझाव दिया कि फोन न उठने की समस्या को देखते हुए विधानसभा की ओर से एक नंबर जारी किया जाए, जिसे सभी अधिकारियों को सेव कराया जाए। अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने पर इस पर शिकायत की जाए और इसी नंबर से उसको संदेश भेजा जाए, जिससे बात हो सके।
आज भाजपा और सपा के बीच तकरार भी हुई
आज बुधवार को यूपी विधानसभा के सत्र के दौरान आज मुफ्त बिजली का मुद्दा उठाया गया। इस मुद्दे को लेकर भाजपा और सपा के बीच तकरार भी हुई। इसके अलावा ओवरलोड ट्रांसफर को लेकर भी चर्चा हुई और कई सवाल उठे। भाजपा विधायक पंकज सिंह ने नोएडा में हिंडन नदी के फ्लड क्षेत्र में बने आवासों को बिजली कनेक्शन देने को मांग की। उन्होंने कहा कि भले ही सशर्त दिया जाए लेकिन कनेक्शन दिया जाए। 2013-14 से कनेक्शन नहीं दिए जा रहे। उन्होंने दादरी में घटी घटना का जिक्र करते हुए एसडीआरएफ की इकाई स्थापित किए जाने की मांग की। साथ ही ट्रॉमा और बर्न यूनिट की भी जरूरत बताई। पंकज सिंह ने कहा कि यूपी के बजट का आकर देखने के बाद पाकिस्तान की लोकसभा में भी हाहाकार है।




साइन इन